
गर्लफ्रेंड को बैठाकर 160 KM की रफ्तार से दौड़ाई Mercedes, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
ट्रैफिक नियम तोड़ने और ओवर स्पीड के जुर्म में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. वह गर्लफ्रेंड को इंटरव्यू के लिए लेकर जा रहा था. कार में बच्चे भी बैठे हुए थे. मामले में पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है.
गर्लफ्रेंड को बैठाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे एक युवक पर एक्शन हुआ. ट्रैफिक नियम तोड़ने और ओवर स्पीड के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह गर्लफ्रेंड को इंटरव्यू दिलाने ले जा रहा था. कार में बच्चे भी बैठे हुए थे. मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है.
nypost की रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल का जेवोन पियरे जैक्सन मर्सिडीज से अपने गर्लफ्रेंड को लेकर सफर कर रहा था. इस दौरान डीग्रूड्ट रोड पर उसने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार दौड़ाई. जबकि ट्रैफिक रूल के अनुसार वहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट थी. उसकी ये हरकत रोड किनारे लगे कैमरे में कैद हो गई.
मंगलवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपने हलफनामे में बताया कि जैक्सन ओवर स्पीड में कार चला रहा था. वह अपनी लेन में नहीं था और गलत तरीके से गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा था. उसने अपने साथ गाड़ी में बैठे तीन बच्चों का जीवन भी खतरे में डाला.
इतना ही नहीं जैक्सन को बचाने के चक्कर में एक पिकअप ट्रक पलट गया. ट्रक अपनी लेन में था, लेकिन जैक्सन की वजह से वो हादसे का शिकार हो गया. इसकी वजह से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हुई.
गर्लफ्रेंड को इंटरव्यू दिलाने ले जा रहा था
बताया गया कि जैक्सन अपनी गर्लफ्रेंड को एक जॉब इंटरव्यू दिलाने ले जा रहा था. लेट होने से बचने के लिए उसने कार को भगाया था. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो कार से उसकी गर्लफ्रेंड के अलावा तीन बच्चे भी निकले.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










