
गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांधकर शहर घुमाया, VIDEO वायरल
AajTak
सोशल मीडिया (Social Media) इंफ्लुएंसर (Russian Influencer) सर्गेई कोसेन्को (Sergey Kosenko) ने ऐसा कारनामा किया कि उसका वीडियो वायरल हो गया है. सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े.
गर्लफ्रेंड के साथ एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि देखने वाले दंग रह गए. Trust Test स्टंट के दौरान शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर शहर में घुमाया. इस दौरान सैकड़ों लोग दोनों को देखते रहे. (सभी फोटो: स्क्रीनशॉट- Sergey Kosenko इंस्टाग्राम) आपको बता दें कि ये घटना रूस की है. जहां सोशल मीडिया (Social Media) इंफ्लुएंसर (Russian Influencer) सर्गेई कोसेन्को (Sergey Kosenko) ने ऐसा कारनामा किया कि उसका वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर सड़क पर निकल पड़े. A post shared by Sergey Kosenko (@sergey_kosenko) इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्लफ्रेंड गिरे नहीं इसके लिए उसे कार की छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था. कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










