
गर्लफ्रेंड के साथ एक्सपेरिमेंट पड़ गया उल्टा, सेक्स लाइफ हुई बर्बाद
AajTak
रिश्तों में गहराई के लिए पार्टनर्स के बीच शारीरिक और मानसिक दोनों संबंध मजबूत होने चाहिए. कभी-कभी छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों में दूरी की वजह बन जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक कपल के साथ. नाम ना बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पुरुष ने अपना दर्द जाहिर किया है. पुरुष ने बताया कि किस तरह एक एक्सपेरिमेंट के चक्कर में उसकी सेक्स लाइफ खराब होकर रह गई है.
रिश्तों में गहराई के लिए पार्टनर्स के बीच शारीरिक और मानसिक दोनों संबंध मजबूत होने चाहिए. कभी-कभी छोटी-छोटी बातें भी रिश्तों में दूरी की वजह बन जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक कपल के साथ. एक पुरुष ने बताया कि किस तरह एक एक्सपेरिमेंट के चक्कर में उसकी सेक्स लाइफ खराब होकर रह गई है. पुरुष ने लिखा, 'पार्टनर के साथ एक एक्सपेरिमेंट करना मुझ पर भारी पड़ गया. इसकी वजह से मैं तीन साल से इंटिमेट नहीं हो पाया हूं. दरअसल हर बार फिजिकल रिलेशनशिप के लिए मैं ही पहल करता था. एक दिन मैंने सोचा कि क्यों ना अपनी तरफ से कोशिश बंद करके देखूं कि बेडरूम में पार्टनर की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है. मैं जानना चाहता था कि अगर मैं पहल ना करूं तो मेरी गर्लफ्रेंड रोमांस के लिए खुद पहल करेगी या नहीं.' पुरुष ने लिखा, 'ये एक्सपेरिमेंट किए तीन साल हो गए और हमारे बीच तबसे दूरी कायम है. मैं इंटीमेसी मिस तो करता हूं लेकिन अब मैं अपनी तरफ से कोई पहल करना भी नहीं चाहता. मैं नहीं चाहता हूं कि वो सिर्फ मेरा मन रखने के लिए कोई भी काम करे. ऐसा लगता है कि इस चीज का उस पर कोई असर ही नहीं है. इसलिए मैं भी अब इस बात का कोई जिक्र नहीं करता हूं.'
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










