गर्भपात होने पर पति-पत्नी को मिलेगी तीन दिन की पेड लीव, ऐसा करने वाला न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा देश
AajTak
न्यूजीलैंड में सांसदों के आपसी विचार से गर्भपात की शिकार महिला वर्कर्स को पेड लीव की मंजूरी मिल गई है. दरअसल न्यूजीलैंड में अब प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी अवस्था में गर्भपात होने पर कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश मिलेगा. न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां वर्कर्स को पेड लीव की मंजूरी दी गई है.
न्यूजीलैंड में सांसदों के आपसी विचार से गर्भपात की शिकार महिला वर्कर्स को पेड लीव की मंजूरी मिल गई है. दरअसल न्यूजीलैंड में अब प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी अवस्था में गर्भपात होने पर कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश मिलेगा. न्यूजीलैंड दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां वर्कर्स को पेड लीव की मंजूरी दी गई है. (Photo Credit- Getty Images) जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सांसदों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके बाद लेबर सांसद गिन्नी एंडरसन ने कहा कि ये बिल महिलाओं और उनके सहयोगियों को काफी लाभ पहुंचाने वाला है. द बेरेवमेंट बिल' के टाइटल से नया कानून उन माताओं और उनके पार्टनर जो गर्भपात या स्टिलबर्थ से पीड़ित हैं, उन्हें 3 दिन की पेड लीव देता है. सांसद गिन्नी एंडरसन ने कहा कि न्यूजीलैंड की चार में से एक महिला का गर्भपात होता है. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों ने मिसकैरेज के बारे में गलत धारणा बना रखी है. इस बिल के पारित होने से पता चलता है कि न्यूजीलैंड प्रगतिशील और संवेदनापूर्ण कानून के लिए आगे बढ़ रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










