
गर्भपात कराता था पति, बांझ होने का ताना सुनती थी पत्नी, झगड़ा हुआ तो सिलबट्टे से महिला को उतारा मौत के घाट
AajTak
UP News: मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को लोग बांझ होने का ताना मारते थे और पति उसका गर्भपात करवा देता था. इसी विवाद के चलते पति ने उसकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक पति ने सिलबट्टा मारकर पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को लोग बांझ होने का ताना मारते थे और उधर पति उसका बार-बार गर्भपात करवा देता था. इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, सेरामऊ दक्षिणी थाना इलाके के चौहनापुर गांव में एक शख्स हरि कांत त्रिपाठी ने अपनी पत्नी पिंकी त्रिपाठी की सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी. मृतक महिला के परिवारवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को लोग बांझ होने का ताना मारते थे जबकि उसका पति उसका गर्भपात करवा देता था. इसी के चलते दोनों में विवाद होता था और झगड़ा बढ़ा तो पति ने उसकी हत्या कर दी.
इस मामले को लेकर जनपद के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद का कहना है कि यह सूचना मिली थी कि पिंकी त्रिपाठी नाम की महिला का शव उसके घर में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा हुआ है. साथ ही मृतका के भाई ने तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया है कि आरोपी हरिकांत त्रिपाठी की पहली पत्नी से दो लड़के हैं और पिंकी उसकी दूसरी पत्नी थी.
आरोपी पति हरिकांत त्रिपाठी दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र का रहने वाला है. बीते दिन ही वह पत्नी पिंकी के साथ गांव पहुचा था. दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर तमाम विवाद चल रहे थे, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











