
'गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं...', अंकिता पर था VIP गेस्ट को 'सर्विस' देने का दबाव, वॉट्सएप चैट से खुलासा
AajTak
Ankita Murder Case: रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकित भंडारी के मर्डर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अंकिता ने अपनी मौत से पहले वॉट्सएप चैट पर दोस्त को यह भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने एक बार उसे जबरदस्ती गले लगा लिया था. लेकिन रिजॉर्ट के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उल्टा उसे ही चुप रहने के लिए बोल दिया था.
उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल की अंकिता भंडारी मर्डर केस में परत-दर-परत खुलासे होते जा रहे हैं. पता चला है कि 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को 'स्पेशल सर्विस' देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि वॉट्सएप चैट से हुई है. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ''मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए मैं खुद को बेचूंगी नहीं..."
18 सितंबर को वॉट्सएप चैट में अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि एक शराबी गेस्ट ने एक बार उसे जबरदस्ती गले लगा लिया था. रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य के मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसे चुप रहने के लिए कह दिया था. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार भी अपने बयान में अंकिता पर गलत काम के लिए दबाव की बात कह चुके हैं.
बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं: अंकिता इसके साथ ही रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम कर रही अंकिता भंडारी ने आगे चैट पर लिखा, इस रिजॉर्ट में बहुत इनसिक्योर (सुरक्षित) महसूस होता है. अंकित गुप्ता (रिजॉर्ट मैनेजर) मेरे पास आया और बोला कुछ बात करनी है. फिर मैं उसके साथ गई. रिसेप्शन के कॉर्नर पर ले जाकर उसने बोला कि सोमवार को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए. मैंने कहा कि मैं क्या करूं? तो बोला कि तुम तो कह रही थीं कि स्पा वगैरह करोगी. मैंने कहा कि एक्स्ट्रा सर्विस की बात हुई थी, स्पा की बात कहां से आ गई. फिर वह बोला कि गंवारों वाली हरकतें मत करो, गेस्ट देख रहे हैं.
क्या 10 हजार में बिक जाऊं: अंकिता अंकित ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि तुम करो. मैं बोल रहा हूं कि अगर तुम्हारी पहचान में कोई लड़की हो तो बताना, क्योंकि गेस्ट 10 हजार रुपए दे रहा है. मैंने उसको बोला कि मैं गरीब हूं तो क्या तुम्हारे इस रिसॉर्ट के लिए 10 हजार में बिक जाऊं. मैं समझ रही हूं कि दूसरी लड़की वाला उन्होंने इसलिए बोला कि ताकि मैं 10 हजार के लालच में आकर मान जाऊं. एक्स्ट्रा सर्विस मतलब सेक्शुअल रिलेशन हैं..
मैं यहां काम नहीं करूंगी: अंकिता अंकिता आगे लिखती है- इस आर्य (पुलकित) ने सौरभ बिष्ट को भी अपने रूम में बुलाया और मुझे मनाने के लिए करीब एक घंटे तक उसे समझाया. अब वह मुझसे ढंग से बात तक नहीं करता. यही नहीं, अंकित ने आर्य से बात करके बोला कि सर (रिजॉर्ट मालिक) को मत बताना, लेकिन मुझे पता है कि आर्य को सब पता है. इन तीनों ने जानबूझ कर बोला, ताकि मैं इनके पैसों के लिए हां बोलूं. इसके बाद दोस्त से अंकिता ने आगे बोला- अब आगे से कुछ भी बोला तो मैं यहां काम नहीं करूंगी. इतना गंदा होटल है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








