
गरबा खेलने में सफल हुई UK पुलिस, क्रेडिट पड़ोसियों से मिली 'शिकायत' को जाता है!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग नवरात्रि का जश्न मनाते दिख रहे हैं. इसमें खास बात ये है कि पुलिस अधिकारी भी लोगों के साथ डांस कर रहे हैं.
ब्रिटेन में रहने वाला गुजराती समुदाय नवरात्री का त्योहार मना रहा था. यहां लोग गरबा खेल रहे थे. तभी इनके पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत कर दी कि काफी शोर हो रहा है. हालांकि लोगों को जश्न मनाने से रोकने आई पुलिस खुद ही इसमें शामिल हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर itsajwavy नाम के यूजर ने शेयर किया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में आप देश सकते हैं कि दो पुलिसकर्मी लोगों को न केवल जश्न मनाते हुए देख रहे हैं बल्कि वो इसमें पूरी तरह शामिल भी हो रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मियों को आरती करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वो बढ़िया स्टेप्स करते हुए गरबा भी खेलते हैं. पहले तो दोनों डांडिया को अपनी पैंट की जेब में रख लेते हैं. मगर फिर बाद में इनसे खेलते हुए देखे जा सकते हैं. दोनों ही इस दौरान काफी खुश दिखाई देते हैं. वो लोगों में एकदम से घुल मिल जाते हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'जब पुलिस को शोर होने से संबंधित शिकायत मिले लेकिन अंत में वो खुद इसमें शामिल हो जाएं.' इस वीडियो को अभी तक 9 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है. साथ ही लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
लोग दोनों पुलिस अधिकारियों की काफी तारीफ कर रहे हैं कि वो भारतीय संस्कृति का कितना सम्मान कर रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कहा, 'वो मुझसे बेहतर गरबा खेल रहे हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'श्वेत लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान कर रहे हैं, दिल छू देने वाला वीडियो है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










