
गड़बड़ झाला, स्कूटर की टंकी 5.5 लीटर की, पेट्रोल पंप ने फ्यूल भरा 6 लीटर!
AajTak
क्या आपकी 5.5 लीटर की टंकी वाले स्कूटर में 6 लीटर पेट्रोल आ सकता है? नहीं ना... लेकिन ऐसा एक शख्स के साथ हुआ है और उसने ट्विटर पर पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग करते हुए इसकी शिकायत की है. जानें क्या है पूरा माजरा...
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) आसमान छू रही हैं. खर्च पर लगाम लगाने के लिए लोग ईंधन की बूंद-बूंद का हिसाब रखने लगे हैं. पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर जहां एक तरफ मशीन से गाड़ी की टंकी (Fuel Tank) पेट्रोल भर रहा होता है, तो दूसरी तरफ खरीदार की नजर सिर्फ चढ़ते मीटर पर टिकी रहती है. पेट्रोल बिल का हिसााब रखने वाले ऐसे ही एक आम आदमी की आखें खुली की खुली रह गई, जब उसने देखा कि उसकी 5.5 लीटर की टंकी वाले Hero Duet स्कूटर में पेट्रोल पंप वाले ने 6 लीटर पेट्रोल भर दिया. उसने इसकी शिकायत पेट्रोलियम मंत्रालय (Petroleum Ministry) को टैग करते हुए ट्विटर पर की. लेकिन आखिर ये हुआ कैसे...?
झारखंड के रांची का मामला
ये मामला झारखंड की राजधानी रांची का है. यहां एक शख्स ने पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग करते हुए अपनी इस समस्या के निवारण का अनुरोध किया. यूजर ने लिखा कि हीरो डुएट (Hero Duet) की ईंधन क्षमता (Fuel Capacity) 5.5 लीटर है, लेकिन इसमें 6 लीटर पेट्रोल कैसे भर सकता है.
कैसे भरा 6 लीटर पेट्रोल, मंत्रालय का जवाब
MoPNG ने इस शिकायत का जवाब देते हुए लिखा कि प्रिय ग्राहक आपने जिस पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाया था, उसकी जांच की गई है. हमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली. आपको बता दें कि वाहन कंपनी द्वारा सुझाए गए फ्यूल टैंक की क्षमता 5.5 लीटर है. मगर वास्तविक ईंधन टैंक की क्षमता इससे अधिक है. साथ ही MoPNG ने कहा कि आप पेट्रोल पंप पर जाकर फ्यूल की मात्रा चेक कर सकते हैं.
नॉर्मल से अधिक होती है कैपेसिटी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











