
'गठबंधन को धोखा दे रही कांग्रेस', बैठक टलने पर सपा ने साधा निशाना, फिर डिलीट की पोस्ट
AajTak
सपा ने कांग्रेस पर बेईमानी और धोखेबाजी का आरोप लगा तंज कसा है और बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. वहीं पार्टी की तरफ से गठबंधन की सीटों के लिए पैनल घोषित कर दिया गया है. अब ये पैनल ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत करेगा. इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष को दी गई है.
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को होने वाली बैठक टलने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है. सपा ने कांग्रेस पर बेईमानी और धोखेबाजी का आरोप लगा तंज कसा है और बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. साथ की गठबंधन की सीटों के लिए पैनल घोषित कर दिया है. अब ये पैनल ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत करेगा.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर पैनल बनाने की जानकारी दी है. इस पैनल में सपा महासचिव रामगोपाल यादव शामिल हैं. इसके अलावा राज्यसभा सांसद जावेद अली, विधायक संग्राम सिंह याद,व पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह भी इस पैनल में शामिल हैं.
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी के आईटी सेल की तरफ से ट्वीट किया गया, इसमें कहा, "कांग्रेस पार्टी खुद बेईमानी और धोखेबाजी पर उतारू है. कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस ने खुद 3 राज्य भाजपा की झोली में डाल दिए, अब कांग्रेस लोकसभा में भी गठबंधन और सहयोगी दलों के साथ गंभीर नहीं है बल्कि गठबंधन को धोखा देकर जनता को धोखा दे रही है."
समाजवादी पार्टी ने आगे कहा, "आज सपा का प्रतिनिधिमंडल सीट शेयरिंग वार्ता हेतु दिल्ली पहुंचा मगर कांग्रेस ने चालाकी/धोखेबाजी करते हुए बैठक को टाल दिया. सपा का एजेंडा भाजपा को हराने के लिए एकदम क्लियर है लेकिन कांग्रेस की धोखेबाजियां खत्म ही नहीं हो रहीं."
पार्टियों में सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक रोकने के लिए विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है. एक दर्जन से अधिक पार्टियों की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. हालांकि राज्यवार सीट बंटवारे पर अब तक भी पेंच फंसा है. इसको लेकर पार्टियों में बातचीत जारी है. हालांकि कई राज्यों में स्थानीय पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी भी देखने को मिल रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








