
गजब बहाना! 'तुम नूडल में कॉर्न डालकर खाती हो...', बोलकर बॉयफ्रेंड ने किया Breakup
AajTak
एक महिला ने रेडिट के जरिए अजीब सा किस्सा शेयर किया है. उसने कहा कि एक शख्स उसने खाने के टेस्ट से चिढ़कर उसका साथ छोड़ दिया. हद तो ये थी कि उसने मैसेज कर उसने साथ ब्रेकअप कर लिया.
क्या कोई किसी की खाने पीने की पसंद से इतना एतराज कर सकता है कि उसके साथ रिश्ता ही तोड़ दे? हाल में एक महिला ने अपने साथ कुछ ऐसा ही होने का दावा किया है. उसने रेडिट पर पूरा किस्सा बताया तो लोग हैरान रह गए.
'तुमने मेरे नूडल में कभी कॉर्न डाला तो...'
महिला ने लिखा, मैं पिछले दो महीने से एक शख्स से बातें कर रही थी. ये रिश्ता लगभग बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड जैसा हो गया था. हम जल्द ही कपल बनने वाले थे. इस बीच मैंने बातों- बातों में उसे बताया कि मैं स्पैगडी (नूडल) में कॉर्न डालकर खाती हूं, मुझे ये अजीब सा कंबिनेशन पसंद है. साथ ही मैंने मजाक करते हुए कहा कि तुम एक बार इसे ट्राई करके देखो. लेकिन उसने कहा कि मुझे ये बेतुका कंबिनेशन सुनकर ही अच्छा नहीं लग रहा है. उसने ये तक कहा कि अगर तुमने मेरे नूडल में कभी कॉर्न डाला तो मुझे बहुत बुरा लग जाएगा.
'मैं सचमुच उल्टी कर दूंगा'
महिला ने कहा: "वह पांच मिनट बाद दोबारा बोलने लगा कि उसका ये खाने का तरीका वास्तव में उसे परेशान करता है. फिर उसने कहा कि अगर तुमने कभी मेहनत से मेरे लिए कोई खाना बनाया और कॉर्न डालकर उसे गंदा कर दिया तो ये मुझे कतई पसंद नहीं आने वाला है. उसने कहा कि - मैं सचमुच उल्टी कर दूंगा. मैं इसपर हैरान रह गई.
फिर मैंने उससे कहा- चिंता मत करो जब मैं हमारे लिए स्पैगडी बनाउंगी तो उसमें बस अपनी प्लेट में ही कॉर्न डालूंगी. इसपर उसने कहा- मुझे तुम्हारी ये बेकार पसंद समझ नहीं आती. मैंने कहा- मैं कुछ काम कर रही हूं. कुछ देर में फोन करती हूं. उसने मेरे फोन के इंतजार करने की जगह एक एसएमएस भेजकर मुझसे रिश्ता तोड़ दिया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं स्पैगडी में कॉर्न खाती हूं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










