
गजब! पहले बॉर्डर पर लड़ाई... अब क्रॉस बॉर्डर फायरिंग से परेशान पाकिस्तान, शांति की दुहाई दे रहा तालिबान!
AajTak
तालिबान सरकार पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर अपनी तरफ बंकर का निर्माण करा रही है. पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने जब निर्माण बंद करने के लिए कहा तो दोनों देशों के जवान आमने सामने आ गए. इस दौरान फायरिंग भी हुई थी. इसके बाद पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर बंद कर दिया.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तोरखम बॉर्डर पर हुई फायरिंग को लेकर दोनों देश एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. जहां अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर सुरक्षा चौकी की मरम्मत कर रहे अफगान सुरक्षा बलों पर फायरिंग का आरोप लगाया. तो वहीं, अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर अकारण अंधाधुंध गोलीबारी का आरोप लगाया. इतना ही नहीं खुद आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अफगानिस्तान पर आतंकियों का पनाहगाह होने का आरोप लगा रहा है. उधर, तालिबान बातचीत से समस्याओं को हल करने पर जोर दे रहा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर को दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के बाद पिछले हफ्ते बंद कर दिया गया था. इसके चलते सामान से लदे सैकड़ों वाहन बॉर्डर पर खड़े हैं. इतना ही लोगों को भी इस पार से उस पार जाने आने में परेशानी हो रही है.
क्यों हुई थी फायरिंग?
तोरखम बॉर्डर दोनों देशों के बीच कारोबार का मुख्य इलाका है. तोरखम बॉर्डर से ही दोनों देशों के लोग आना-जाना करते हैं. तालिबान सरकार पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर अपनी तरफ बंकर का निर्माण करा रही है. पाकिस्तान ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई थी. इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने जब निर्माण बंद करने के लिए कहा तो दोनों देशों के जवान आमने सामने आ गए. इस दौरान फायरिंग भी हुई थी. इसके बाद पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर बंद कर दिया.
फायरिंग पर पाकिस्तान का आया बयान
पाकिस्तानी विदेश विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने क्षेत्र के अंदर अंतरिम अफगान सरकार द्वारा किसी भी संरचना के निर्माण को स्वीकार नहीं कर सकता क्योंकि यह उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है. विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 6 सितंबर को जब अफगान सैनिकों को गैरकानूनी संरचनाएं बनाने से रोका गया, तो शांतिपूर्ण समाधान के बजाय अफगान सैनिकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाया. तोरखम सीमा टर्मिनल पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और पाकिस्तानी और अफगान नागरिकों दोनों के जीवन को खतरे में डाल दिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









