
गजब का प्लान, केवल रोज 2 रुपये खर्च करने पर सालभर एक्टिव रहेगा सिम, साथ में कॉल और नेट का भी मजा!
AajTak
अगर आप अपने लिए एक सस्ता Prepaid Plan लेने की सोच रहे हैं तो इसके ज्यादा ऑप्शन्स उपलब्ध नहीं होते हैं. लेकिन, हम यहां पर एक ऐसे प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जिससे आपका सिम सालभर एक्टिव रहेगा. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का भी आप मजा ले पाएंगे.
Airtel-Jio जैसे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के Prepaid Plans काफी महंगे हो गए हैं. केवल सिम एक्टिव रखने के लिए भी आपको पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन, एक प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) काफी ज्यादा सस्ता है.
इससे आप लगभग डेली दो रुपये खर्च करके डेटा और कॉल बेनिफिट्स उठा सकते हैं. यहां पर हम BSNL के प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कुछ समय पहले एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया था. इस प्लान की वैलिडिटी सालभर की है. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है.
BSNL का 797 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा का बेनिफिट मिलता है. हालांकि, आपको डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा. इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है.
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 80kbps हो जाती है. इस प्लान के साथ यूजर्स को रोज 100SMS भी दिए जाते हैं. हालांकि, इस प्लान के साथ ये सभी बेनिफिट्स केवल 2 महीने के लिए ही मिलेगी.
यानी आप पहले 60 दिन के लिए ही हाई स्पीड डेटा और कॉल्स का फायदा ले सकते हैं. लेकिन, इस प्लान की वैलिडिटी सालभर की है. यानी यूजर टॉकटाइम या डेटा बेनिफिट्स के लिए अलग से रिचार्ज करवा सकते हैं. इस प्लान को सभी सर्किल में उपलब्ध करवाया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










