
'गंदा धर्म', ईदगाह और इफ्तार पार्टी... ममता से लेकर अखिलेश और नीतीश तक, किसे मिलेगी मुस्लिम वोटों की ईदी?
AajTak
कांग्रेस जो यूपी में बेहद कमजोर हालत में है, वहां संभव है कि कांग्रेस दलित और मुस्लिम के गणित पर खुद आगे मजबूत होना चाहे. ऐसे में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी पीडीए वाला फॉर्मूला जो अखिलेश यादव लेकर चलते हैं, उसी में कटाव हो सकता है. संभव है कि इसीलिए अखिलेश मुस्लिम वोट की ईदी अपने साथ चाहेंगे.
आज ईद का त्योहार है. ईद के दिन पर मित्रों और संबंधियों को दी जानेवाली सौगात को 'ईदी' कहा जाता है. आज बात मुस्लिम वोट वाली ईदी की तलाश करती सियासत की करेंगे. 2025 यानी इसी साल होने वाले चुनाव में बिहार के 18 प्रतिशत मुस्लिम वोटों की 'ईदी' की चाहत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नमाजियों के बीच पहुंचते हैं. 2026 यानी अब से करीब 11 से 12 महीने बाद पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में हर दस में से तीन मुस्लिम वोटों वाली 'ईदी' की चाहत में ममता बनर्जी भी ईद की नमाज के बीच से मुस्लिमों को संबोधित करती हैं.
वो जो बयान देती हैं, उसका संबंध सिर्फ वोट की सियासी ईदी से है. इसी तरह तीसरा अहम चुनाव देश में 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का होना है, जहां लखनऊ के ईदगाह मैदान में अखिलेश यादव पहुंचते हैं. उत्तर प्रदेश में हर पांच वोटर में एक वोट मुस्लिम का है. क्या अखिलेश यादव को 2027 में वोट की ईदी मिलेगी?
ममता ने किसे कहा 'गंदा धर्म'?
शुरुआत पश्चिम बंगाल से करेंगे, जहां आरोप लग रहा है कि मुस्लिमों के बीच मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदू धर्म को 'गंदा धर्म' कहा. महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहने के बाद क्या ममता बनर्जी ने हिंदू धर्म को 'गंदा धर्म' कहा है? मीठी सेवइयों के त्योहार ईद के दिन सियासत में क्या वोट की ईदी की चाहत ने कड़वाहट वाला बयान घोल दिया?
यह भी पढ़ें: ममता बोलीं, बीजेपी ने 'गंदा धर्म' बनाया, BJP नेताओं ने किया पलटवार
कोलकाता में मुस्लिम नागरिकों के बीच ईद का त्योहार मनाने पहुंचीं ममता बनर्जी ने जो बयान दिया उससे सवाल खड़ा होता है कि आखिर ममता बनर्जी ने 'गंदा धर्म' किसे कहा? बीजेपी के आरोप पर तृणमूल कांग्रेस का दावा सुनकर लगेगा कि क्या बीजेपी वालों का हिंदू धर्म अलग है और टीएमसी का हिंदू धर्म अलग?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








