
गंगा-यमुना दोआब में कांग्रेस की सियासी फसल तैयार कर रहीं प्रियंका
AajTak
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 10 फरवरी को सहारनपुर में किसान पंचायत में शिरकत करने पहुंची थीं. यहां से प्रियंका ने पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के “जय जवान जय किसान” अभियान की शुरुआत की है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 10 फरवरी को सहारनपुर में किसान पंचायत में शिरकत करने पहुंची थीं लेकिन उनकी मंशा पश्चिमी उत्तर पद्रेश के पहले जिले सहारनपुर से प्रदेश के दूसरे छोर पर मौजूद सोनभद्र तक संदेश देने की थी. दोपहर करीब पौने एक बजे प्रियंका गांधी जोलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से सीधे शिवालिक पहाड़ियों की गोद में स्थित मां शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचीं. मान्यता के अनुसार यहां उन्होंने पहले बाबा भूरादेव के मंदिर में प्रथम पूजा की. यहां प्रसाद ग्रहण करने के बाद प्रियंका सीधे मां शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचीं. प्रियंका ने मंदिर में आरती करने के बाद वहीं आंख बंदकर ध्यान मुद्रा में पालथी मारकर बैठ गईं. करीब 25 मिनट तक प्रियंका ने मां शाकंभरी की मौन आराधना की. यहां से प्रियंका सीधे खानकाह रहीमी रायेपुर पहुंचीं, जहां खानकाह के प्रबंधक शाह अतीक अहमद ने उनका इस्तकबाल किया. यहां से प्रियंका ने चिलकाना में किसान पंचायत के मंच पर पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया. यहीं से प्रियंका ने कांगेस के “जय जवान जय किसान” अभियान की शुरुआत भी की. पंचायत में मौजूदगी के दौरान प्रियंका ने न केवल मुस्लिम धर्मगुरुओं से अभिवादन स्वीकार किया बल्कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संतों से मां वैष्णो देवी की चुनरी भी पहनी. इस तरह प्रियंका गांधी ने सहारनपुर से उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अभियान की अघोषित शुरुआत भी की. सहारनपुर में एक सरकारी डिग्री कालेज में राजनीतिक शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर मोहम्मद फैजान बताते हैं, “प्रियंका गांधी ने सहारनपुर जिले से अपने अभियान की शुरूआत एक रणनीति के तहत किया. सहारनपुर ही पश्चिमी यूपी का एकमात्र जिला है जहां से कांग्रेस के पास दो विधायक हैं. प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की शुरूआत सहारनपुर से होती है. इसीलिए किसान आंदोलन के बहाने सहारनपुर पहुंचकर प्रियंका ने एक साथ कई संदेश दिया है. किसानों के बीच प्रियंका ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर पश्चिमी यूपी में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने की कोशिश की है. हिंदू और मुस्लिम के धर्मस्थलों पर जाकर प्रियंका सर्वधर्म समभाव की छवि पेश करने की कोशिश कर रही हैं.”
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










