
गंगा में डुबाने से नहीं हुई थी बच्चे की मौत! Haridwar Viral Video केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
AajTak
Haridwar Viral Video: हरिद्वार में बुधवार को दिल्ली का एक परिवार 5 साल के बच्चे को लेकर हर की पौड़ी पहुंचा था. यहां बच्चे की मौत हो गई थी. लोगों ने आरोप लगाया था कि महिला ने बच्चे को डुबाकर मार डाला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे का पोस्टमार्टम कराया. इसकी रिपोर्ट आ गई है.
हरिद्वार में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ. इसको लेकर किए गए दावे ने लोगों के होश उड़ा दिए थे. हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) पर मौजूद लोगों का कहना था कि एक मां ने अपने बेटे को गंगा में डुबाकर मार डाला. बच्चे की मौत मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इससे पता चला है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि एनीमिया से हुई.
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. बच्चे को हॉस्पिटल लेकर जाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था. मामले में पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे के साथ मौके पर उसकी मां, पिता और मौसी थी. इनके साथ एक ड्राइवर भी था.
ब्लड कैंसर और बोन कैंसर से ग्रसित था बच्चा
उससे भी पूछताछ की गई. तब पता चला कि बच्चा ब्लड कैंसर (Blood Cancer) और बोन कैंसर (Bone Cancer) से ग्रसित था. सर गंगाराम हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था. वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया था. इसके बाद परिवार यहां आया. उनको मानना था कि दर्शन और गंगा स्नान करने से हो सकता है कि बच्चा सही हो जाए.
'पहले ही हो चुकी थी बच्चे की मौत'
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण एनीमिया आया है. इससे यह क्लियर हो गया है कि मौत डूबने से नहीं हुई थी. बच्चे की पहले ही डेथ हो चुकी थी. तभी बॉडी में पानी नहीं गया. बच्चे की डेडबॉडी कल ही उसके माता-पिता को सौंप दी गई थी. अब इस मामले में कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है. फिर भी जांच की जा रही है. जो तथ्य सामने आएंगे, वो साझा किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








