
खोया फोन होगा ब्लॉक... बड़े काम के हैं संचार साथी के ये 5 फीचर्स, आसान है यूज करना
AajTak
संचार साथी चर्चा में है, जो जल्द ही आपके फोन में इंस्टॉल्ड होगा. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. अगले कुछ दिनों में तमाम कंपनियों को ये ऐप यूजर्स के फोन में इंस्टॉल करना होगा. इस ऐप की मदद से आप फ्रॉड को रिपोर्ट कर सकेंगे, अपने खोए फोन को ब्लॉक या अन-ब्लॉक कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने संचार साथी ऐप को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत सभी फोन्स में ये ऐप प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा. यहां तक की पुराने फोन्स में भी OTA अपडेट के जरिए इस ऐप को इंस्टॉल किया जाएगा. विभाग का कहना है कि फोन में इस ऐप के होने से लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी.
मसलन नकली हैंडसेट खरीदने से लोगों को बचाना, साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाना, फर्जी कॉल्स को रिपोर्ट करने जैसे तमाम फीचर्स के साथ ये ऐप आता है. DoT ने इस ऐप को लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनियों को 120 दिनों तक का वक्त दिया है. हालांकि, आप चाहें तो इस ऐप को खुद भी डाउनलोड कर सकते हैं और यूज कर सकते हैं.
संचार साथी कई काम में आपकी मदद कर सकता है. किसी फ्रॉड नंबर को रिपोर्ट करना हो या अपने खोए फोन को ब्लॉक करना आप बड़ी ही आसानी से ये सारा काम इस फोन के जरिए कर सकते हैं. जैसे आप इस फोन को ओपन करेंगे, आपको कई तरह की सिटीजन सर्विस का पेज दिखेगा.
यह भी पढ़ें: संचार साथी ऐप कैसे रोकेगा फ्रॉड? क्या पुराने फोन में भी आएगा, दूर कर लें सारे कंफ्यूजन
यहां आपको पहला ऑप्शन चक्षु सर्विस का मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके आप संदिग्ध कॉल्स या मैसेज को रिपोर्ट कर सकते हैं. ये कॉल या मैसेज आपको वॉट्सऐप पर आया हो या फिर सीधे फोन पर, आप इन्हें रिपोर्ट कर पाएंगे. यहां आपको उसकी शिकायत कर पाएंगे.
दूसरा ऑप्शन फोन ब्लॉक या अन-ब्लॉक करने का है. यानी आप अपने चोरी हुए या खोए फोन को रिपोर्ट करके उसे ब्लॉक कर सकते हैं. आप चाहें, तो यहां से किसी फोन को अन-ब्लॉक भी कर सकते हैं. अगर आपका खोया या चोरी हुआ फोन मिल जाता है, तो आप उसे अन-ब्लॉक कर पाएंगे. इसमें आपको फोन अन-ब्लॉक करने का कारण भी बताना होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










