खेड़ा खुर्द में नकाबपोश लुटेरों ने हार्डवेयर की दुकान में घुसकर की लूटपाट, CCTV में घटना कैद
ABP News
लुटेरों ने एक व्यापारी के पैर पर गोली मार दी और रुपये लूट लिए. फिर तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना के खेड़ा खुर्द गांव में शनिवार रात 3 नकाबपोश लुटेरों ने एक हार्डवेयर की दुकान में घुसकर लूटपाट की. सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. रात लगभग 8 बजे की ये घटना है. व्यापारी प्रदीप शर्मा अपनी दुकान में होते हैं. दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे होते हैं. अचानक से 3 नकाबपोश वहां आते हैं और तमंचा दिखाकर लूटपाट कर लेते हैं. लुटेरों के हाथों में पिस्तौल और तमंचे होते हैं. प्रदीप शर्मा के पिता धर्मराज शर्मा भी दुकान में होते हैं. ये लोग लुटेरों का मुकाबला करने का प्रयास करते हैं. लुटेरों ने पहले दुकान के काउंटर में से रुपये निकाले और फिर प्रदीप शर्मा की जेब भी चेक करते हैं. प्रदीप शर्मा विरोध करते हैं और जेब से रुपये निकालकर घर के बाहर फेंक देते हैं, जहां पर अन्य परिजन भी मौजूद दिख रहे हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












