
खेरसॉन से पीछे हटा लेकिन यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल बरसा रहा है रूस
Zee News
ऊर्जा संयंत्रों पर भी हमले किये गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई. ये हमले पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी के बाद किये गए हैं.
कीव. यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को देशभर में रूस द्वारा हवाई हमले किये जाने की सूचना दी. रूस के हवाई हमले में जिन शहरों को निशाना बनाया गया उनमें कीव भी शामिल है. कीव पर हवाई हमले में आवासीय भवनों और अन्य जगहों को निशाना बनाया गया. साथ ही ऊर्जा संयंत्रों पर भी हमले किये गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई. ये हमले पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी के बाद किये गए हैं. ये हमले ऐसे समय किये गए जब यूक्रेन ने पिछले सप्ताह दक्षिणी शहर खेरसॉन पर फिर से अपना नियंत्रण कर लिया है. यह यूक्रेन पर लगभग नौ महीने के रूसी आक्रमण के अब तक की सबसे बड़ी सैन्य सफलताओं में से एक है.
पावर ग्रिड को निशाना बनाने के पीछे की रणनीति रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बना रहा है. ऐसा लग रहा है कि रूस ऐसा करके सर्दियों को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है कि ताकि यूक्रेन के लोग सर्दियों के समय में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हों. जिन क्षेत्रों में अधिकारियों ने हमलों की सूचना दी, उनमें पश्चिम में ल्वीव, ज़ाइटॉमिर, खमेलनित्स्की और रिव्ने और उत्तर-पूर्व में यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव शामिल है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



