
खूब सजी-धजी और खूबसूरत लग रही दुल्हन के साथ इस दूल्हे को देखकर क्यों सब रह गए हक्का बक्का?
AajTak
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी ही शादी में जींस और टी-शर्ट पहनकर पहुंचा. वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने जमकर दूल्हे की आलोचना की. कुछ लोग दूल्हे का काफी मजाक भी बना रहे हैं, जबकि कुछ को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई ऐसी हरकत कैसे कर सकता है.
चाहे कोई लड़का हो या लड़की, शादी हर किसी के लिए काफी खास होती है. शादी का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में वेडिंग आउटफिट्स की तस्वीर आती है. लोग शादी से कई महीने पहले से ही कपड़ों की शॉपिंग करनी शुरू कर देते हैं. इसके लिए लोग सोशल मीडिया पर वेडिंग आउटफिट्स को लेकर आइडिया भी लेते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी ही शादी में ऐसा पहुंचा जिससे हर कोई हैरान रह गया. ये शख्स अपनी ही शादी में जींस और टी-शर्ट पहनकर पहुंचा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










