
खूबसूरती से चर्चा में आई डिलीवरी गर्ल बोली- मुझे ये काम बहुत पसंद
AajTak
डिलीवरी ड्राइवर महिला अपनी खूबसूरती की वजह से टिकटॉक पर बेहद पॉपुलर है. उनके कई फैन्स का कहना है कि वह अपने वर्तमान प्रोफेशन के लिहाज से अधिक सुंदर हैं. लेकिन महिला ने जवाब दिया कि उन्हें अपना काम करना बेहद अच्छा लगता है. हालांकि, उन्होंने पेशे की कुछ दिक्कतों के बारे में भी बताया.
एक महिला डिलीवरी ड्राइवर का जॉब करती है. लेकिन इस काम को करते हुए उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिला का कहना है कि लोग उन पर कई तरह के कमेन्ट करते हैं. कई लोग उन्हें कहते हैं कि इतनी खूबसूरत महिला को ये काम नहीं करना चाहिए, लेकिन वे कहती हैं कि उन्हें अपना काम काफी पसंद है.
महिला का नाम कांस है. वह 4 बच्चों की मां भी हैं. वह अमेरिका की यूनाइटेड पार्सल सर्विस में डिलीवरी गर्ल के तौर पर कार्यरत हैं. उन्होंने टिकटॉक पर वीडियोज अपलोड किए हैं. वीडियो में वह ट्रक से बॉक्स उतारती हुई नजर आ रही हैं.
महिला ने एक टिकटॉक वीडियो में आपबीती शेयर की है. वहीं, टिकटॉक वीडियो पर कमेन्ट करते हुए कई लोगों ने लिखा कि महिला इस पेशे के लिहाज से ज्यादा ही सुंदर है. ऐसे में उन्हें यह काम नहीं करना चाहिए. वहीं, एक टिकटॉकर ने तो कांस को शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया. लेकिन महिला ने ऐसे यूजर्स को जवाब दिया है.
ये महिला ड्राइवर भी रही चर्चा में
ट्रक ड्राइवर जूली फिगुएरो (Juli Figueiro) भी खूबसूरती के कारण चर्चा में रही थीं. जूली मॉडलिंग और ट्रक ड्राइविंग साथ में करती थीं. जूली ने बताया था कि उन्हें ड्राइविंग के पेशे से बहुत लगाव है. इस कारण लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










