
खूबसूरती बनी दुश्मन! 55 साल की महिला का अनोखा दुख, न कोई बात करता है न दोस्ती
AajTak
55 साल की एक महिला ने बताया कि खूबसूरती और ग्लैमर ही उसके दुश्मन हैं. उसने बताया कि उसके सुंदर दिखने के चलते लोग उसे जज करते हैं और यही वजह है कि न तो कोई रिश्तेदार उससे मिलना चाहता है न कोई उसे दोस्त बनाना चाहता है.
कई लोग कहते हैं कि उन्हें अच्छे दोस्त इसलिए नहीं मिलते क्योंकि वह दिखने में सुंदर और स्मार्ट नहीं हैं. और लोग उनका दिल देखने की जगह सिर्फ उनके लुक से उन्हें जज करते हैं. लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी से लोग इसलिए दोस्ती करना या रिश्तेदारी रखना पसंद न करते हों क्योंकि वह बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस है. दरअसल 55 साल की एक महिला Fran Sawyer ने कुछ ऐसा ही दावा किया है.
'बेटे के स्कूल में आने से रोका'
उसने बताया कि उसकी खूबसूरती और ग्लैमर ही उसके दुश्मन हैं. यहां तक कि एक बार उसके बेटे की प्रिंसिपल ने उससे कहा था कि वह स्कूल के अंदर नहीं बल्कि सड़क किनारे अपनी गाड़ी पार्क करें क्योंकि उनके होने से बाकी महिलाओं को परेशानी होगी. फ्रैन का मानना है कि ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि अन्य महिलाएं उनसे जलती हैं और उनके लुक से उन्हें जज करती है.
फ्रैन ने कहा कि उनकी एक भी महिला दोस्त नहीं है. वह काफी कॉन्फिडेंट हैं लेकिन सिर्फ इतना चाहती हैं कि लोग उन्हें पसंद करें.
'हर कोई जज करता है क्योंकि मैं ग्लैमरस हूं'
फ्रैन ने डेली स्टार से कहा, 'महिलाएं सिर्फ मुझे जज करती हैं, बल्कि हर कोई मुझे जज करता है. वे मुझे जज करते हैं क्योंकि मैं ग्लैमरस हूं, और जब आप ग्लैमरस और आकर्षक होते हैं तो यह वास्तव में कठिन होता है क्योंकि आप सिर्फ पसंद किए जाना चाहते हैं और कभी कोई आपको पसंद नहीं करेगा. मैं दोस्त बनाने की पूरी कोशिश करती हूं, लेकिन बात नहीं बनती.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











