
'खूबसूरती की वजह से लोग करते थे ट्रोल, खुद को कमरे में बंद करना पड़ा'
AajTak
'मिस इंग्लैंड ब्यूटी पीजेंट' जीत चुकी एक एक्ट्रेस ने बताया है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान लोग उन्हें बुली करते थे. वह इन सबसे इतना ज्यादा परेशान हो गईं कि उन्होंने खुद को एक समय के लिए रूम में लॉक कर लिया था. उन्होंने बताया कि यह सब कुछ उनकी खूबसूरती की वजह से ही होता था.
एक लड़की का कहना है कि ‘अपनी खूबसूरती’ की वजह से ही उसे लोगों के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस वजह से काफी समय तक उन्हें बंद कमरे में जिंदगी बितानी पड़ी. हालांकि, इसके बाद लड़की ने ‘मिस इंग्लैंड’ का खिताब जीतकर लोगों को चौंका दिया. अब वह म्यूजिक कंसर्ट आयोजित करने की वजह से चर्चा में है.
26 साल की नताशा हेमिंग्स ने इस बात का खुलासा किया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान साथी स्टूडेंट्स उनसे जलते थे और उन्हें लगातार टारगेट करते थे. रोजाना बुली होने की वजह से उन्होंने खुद को अपने रूम में लॉक कर लिया था.
मुसीबतें बढ़ने के बावजूद उन्होंने मिस इंग्लैंड ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लिया और उन्हें विजेता घोषित किया गया. अब 7 साल बाद, ब्रिटेन के चेशायर की रहनेवाली नताशा ने अपनी जीत पर से पर्दा उठाया है.
नताशा ने कहा- 'म्यूजिक हमेशा से मेरा पैशन रहा था. 9 साल की उम्र से मैं क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रही थी, लेकिन 18 साल तक आपकी आवाज मैच्योर नहीं होती है इसलिए मैंने यूनिवर्सिटी जाने का फैसला किया.
लेकिन मैंने जैसा एक्सपेक्ट किया था यह वैसा नहीं रहा. मेरे लुक्स और मेरी एजुकेशन को लेकर मुझे लोग ट्रोल करने लगे. लोगों को लगता था कि मैं ड्रामा जैसे सॉफ्ट सब्जेक्ट में पढ़ाई कर रही हूं.' नताशा ने आगे कहा- कुछ दिनों तक मैंने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था.
नताशा ने बताया- वास्तव में मेरी मां ने मुझे मिस इंग्लैंड की तरफ भेजा और यह मेरे लिए ट्रांसफॉर्मेशनल साबित हुआ.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










