खून से भरी बाल्टियां, प्रेशर कुकर में उबले बॉडी पार्ट्स... पार्टनर के कातिल के घर दिखा खौफनाक मंजर
AajTak
मुंबई के मीरा रोड स्थित एक सोसाइटी में श्रद्धा वॉल्कर जैसा सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर का कथित तौर पर मर्डर कर शव को टुकड़ों में काट दिया. इतना ही नहीं, उसने शव के कई टुकड़ों को कुकर में उबालकर कुत्तों को भी खिला दिया. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
मुंबई में लड़की के मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने शायद दरिंदगी की सारी हदें पार दीं. ये हत्याकांड पिछले दिनों दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की याद को ताजा कर देता है. कत्ल का आरोप उसके लिव इन पार्टनर पर लगा है. आरोपी पार्टनर ने बड़ी बेरहमी से पेड़ काटने वाले कटर से महिला के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, फिर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
दरअसल, बुधवार 7 जून की शाम मीरा रोड पर मौजूद गीता आकाश दीप सोसाइटी में अचानक पुलिस की टीम पहुंची और सीधे उस फ्लेट का रुख किया, जहां से बदबू बाहर आने की खबर मिली थी. सातवीं मंजिल पर मौजूद इस फ्लैट में पहुंचते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए, क्योंकि वहां पुलिस को वो सब देखने को मिला, जैसा उसने दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बारे में मीडिया में पढ़ा और सुना था.
खून से लथपथ तीन कटर मिले
पुलिस को फ्लैट से एक महिला की लाश के टुकड़े मिले. महिला की पहचान सरस्वती वैद्य के तौर पर हुई. पुलिस को खून से लथपथ तीन पेड़ काटने वाला कटर भी मिले. पुलिस ने 56 साल के आरोपी मनोज साहनी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने दिल दहलाने वाला सच उजागर किया.
उसने पूछताछ में बताया कि उसकी लिव-इन पार्टनर सरस्वती ने किसी वजह से सुसाइड कर लिया था और जब वह घर वापस लौटा तो शव देखकर घबरा गया. उसने श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के बारे में बहुत सुना था, इसी को ध्यान में रखते हुए उसने शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की सोची.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










