
खून खराबे की फ्लाइट... किसी ने काटी गर्दन, किसी ने उखाड़े दांत! हर जगह खून ही खून
AajTak
यूके जाने वाली एक फ्लाइट तब दुनिया की सबसे भयानक उड़ान बन गई. जब यात्री एक दूसरे से भिड़ गए और एक दूसरे का खून बहाने लगे. इससे विमान में हर तरफ खून ही खून नजर आ रहा था.
एक Jet2 फ्लाइट, जो तुर्की के अंताल्या से ब्रिटेन के लीड्स जा रही थी, उसमें एक बड़े झगड़े ने यात्रियों को हिलाकर रख दिया. इस घटना में किसी ने किसी की गर्दन काटी, तो किसी ने अपना दांत खुद निकालकर फेंक दिया. इस वजह से हर जगह खून बिखरा हुआ नजर आया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 6 दिसंबर को फ्लाइट LS214 में हुई. एक यात्री के अनुसार, ये सब उस समय शुरू हुआ जब दो नशे में धुत यात्री, जो एक-दूसरे के पास बैठे थे, अचानक झगड़ने लगे. एक यात्री ने बताया कि एंड सीट पर बैठे व्यक्ति ने अचानक खड़े होकर दूसरे को गाली देने लगा. इसके बाद उसने दूसरे व्यक्ति को घूंसा मारने और उसकी आंखें नोचने की कोशिश की.
लड़ाई के बाद फैला था खून यात्री ने बताया कि तब उसके साथी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. तभी उनमें से एक ने दूसरे की गर्दन काटना शुरू कर दिया. ये सब देख बच्चे चिल्लाने लगे. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हम एक बॉक्सिंग जिम चलाते हैं और आमतौर पर ऐसी चीजें देखते रहते हैं, लेकिन यह कुछ और ही था. यह बहुत भयानक और गंदा था. हर जगह खून फैला हुआ था. मैं इस घटना से आहत हूं.
पांच मिनट चला खून-खराबा प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार, झगड़ा उड़ान शुरू होने के लगभग 45 मिनट बाद शुरू हुआ और पांच मिनट तक चला. इस दौरान, एक आदमी ने अपना दांत खुद निकाल लिया और उसे फ्लाइट में कहीं फेंक दिया.
विमान को बीच रास्ते बुल्गारिया में उतारा गया फ्लाइट को इस घटना के कारण बुल्गारिया के सोफिया एयरपोर्ट की ओर मोड़ना पड़ा, जहां दोनों झगड़ालू यात्रियों को पुलिस ने विमान से उतार दिया. इसके बाद फ्लाइट को लंदन के स्टैंस्टेड एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से यात्रियों को लीड्स ले जाने के लिए एक कोच की व्यवस्था की गई.
एयरलाइन ने दोनों यात्रियों पर लगाया आजीवन प्रतिबंध Jet2.com के प्रवक्ता ने कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि 6 दिसंबर को अंताल्या से लीड्स ब्रैडफोर्ड जा रही फ्लाइट LS214 को सोफिया एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा, ताकि दो अशांत यात्रियों को पुलिस द्वारा विमान से उतारा जा सके. हम एक पारिवारिक और फ्रैंडली एयरलाइन हैं और इस तरह के व्यवहार के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाते हैं. इन दोनों यात्रियों को आजीवन हमारी एयरलाइन से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










