
खून के रिश्ते से बड़ा दिल का रिश्ता… UP के पूर्व DGP की बेटी को इस महिला ने गिफ्ट की करोड़ों की कोठी
AajTak
कोठी गिफ्ट करने वाली अरुणा मोहन ने एफिडेविट में अमशुला को इस गिफ्ट की मुख्य वजह बताई है. उन्होंने कहा, मेरे पति 1963 बैच के सम्मानित आईपीएस अफसर रहे हैं. हमारा अमशुला से गहरा लगाव उसी वक्त से है, जब वह 3 साल की थी और उसके पिता डी एस चौहान 1998 में नोएडा के एसएसपी थे.
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान की बेटी अमशुला चौहान को नोएडा के सेक्टर 15 में करोड़ों की कोठी गिफ्ट में मिली है. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. पूर्व डीजीपी की बेटी अमशुला चौहान को कोठी गिफ्ट करने वाली अरुणा मोहन का दो पेज का एफिडेविट सामने आया है.
अरुणा मोहन ने एफिडेविट में अमशुला को कोठी गिफ्ट करने की वजह बताई है. उन्होंने कहा, मेरे पति 1963 बैच के सम्मानित आईपीएस अफसर रहे हैं. हमारा अमशुला से गहरा लगाव उसी वक्त से है, जब वह 3 साल की थी और उसके पिता डी एस चौहान 1998 में नोएडा के एसएसपी थे. हमने उसको बड़ा होते देखा है और वह हमारे नोएडा में रहने के दौरान परिवार का अभिन्न हिस्सा बनी है. अमशुला ने हमेशा मेरा ख्याल रखा. कोविड के दौरान मेरी ग्रैंड चाइल्ड की तरह मेरा ख्याल रखा.
'मेरी कोई संतान नहीं'
उन्होंने कहा, आज मैं 81 वर्ष की हूं और अमशुला मेरे लिए नातिन के समान है. जब भी मुझे जरूरत थी अमशुला ने मेरी देखभाल की है. अरुणा मोहन ने अमशुला को अपने कीमती कोठी गिफ्ट करने की एक और वजह बताई है. एफिडेविट में लिखा, 'पति की मौत के बाद मेरी कोई संतान नहीं होने के कारण परिवार के अन्य लोगों के द्वारा कोठी कब्जा करने की भी कोशिश की जाने लगी थी.'
'दिल के रिश्ते मजबूत...'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











