
'खून के धब्बों को बयानबाजी से नहीं ढक सकते, सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं', जयशंकर ने पाकिस्तान-चीन से दो टूक कहा
AajTak
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA के 77वें सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में घोषित आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट न करने पर चीन को नसीहत दी. इतना ही नहीं सीमापार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को भी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि भारत सीमापार आतंकवाद की जीरो टॉलरेंस की वकालत करता है. वहीं उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक बार फिर भारत के स्टैंड को क्लीयर किया.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए चीन और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने चीन को संयुक्त राष्ट्र में घोषित आतंकवादियों को ब्लैकलिस्ट न करने पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग घोषित आतंकवादियों का बचाव कर राजनीति करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं.
उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना सीमा पार आतंकवाद पर उसके समर्थन का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कोई भी बयानबाजी खून के धब्बे को ढक नहीं सकती है. संयुक्त राष्ट्र अपने अपराधियों को प्रतिबंधित करके आतंकवाद का जवाब देता है. हम सीमापार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से आतंकवाद के प्रायोजक देशों और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
1267 रिजॉल्यूशन का राजनीतिकरण किया जा रहा
जयशंकर ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग कभी-कभी घोषित आतंकवादियों का बचाव करने की हद तक यूएनएससी 1267 रिजॉल्यूशन व्यवस्था का जो राजनीतिकरण करते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा- मेरा विश्वास करिए, ऐसा करके वे देश न तो अपने हितों को आगे बढ़ाते हैं और न ही वास्तव में अपनी प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाते हैं. उन्होंने कहा कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का खामिजाया भुगतने के बाद जीरो टॉलरेंस की वकालत करता है.
मालूम हो कि रिजॉल्यूशन 1267 आईएसआईएल, अलकायदा से संबंधित व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं के कृत्यों या गतिविधियों का समर्थन या वित्तीय सहायता देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाता है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








