
खुलेआम मौत की सजा देने को लेकर तालिबान ने बदला अपना स्टाइल, जारी किया नया फरमान
Zee News
अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज तालिबान (Taliban) ने सरेआम दी जाने सजाओं के तरीके में बदलाव किया है. उसने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज तालिबान (Taliban) ने देश के सभी अधिकारियों को दोषियों को खुले में मौत की सजा देने से बचने का आदेश दिया है. तालिबान (Taliban) ने कहा कि जब तक टॉप कोर्ट ऐसा करने का ऑर्डर न दे, तब तक लोकल अधिकारी अपराधियों को खुले में सजा देने से परहेज करें.
सहयोगी वेबसाइड Wion के मुताबिक तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद (Zabihullah Mujahid) ने कहा कि मंत्रिमंडल ने दोषियों की सजा पर अहम फैसला लिया है. अब जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर दोषी को सार्वजनिक रूप से सजा दिए जाने का आदेश न हो, तब तक स्थानीय अधिकारी किसी को भी सार्वजनिक रूप से सजा नहीं देंगे.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



