
खुद से 24 साल बड़े शख्स को देखते ही लड़की को हुआ प्यार, रचाई शादी
AajTak
महिला ने प्यार की तलाश में 'बचपन के प्यार' संग तय हो चुकी शादी तोड़ दी. महिला को खुद की उम्र से 24 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया. अब यह कपल जल्द ही मां-बाप बनने वाला है. कपल की लव स्टोरी एजगैप के कारण सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
एक महिला ने प्यार की तलाश में बचपन के दोस्त के साथ तय शादी तोड़ दी. इसके बाद महिला को खुद से 24 साल बड़े शख्स से प्यार हो गया. दोनों ने मुलाकात के चार साल बाद शादी की. अब यह कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है. कपल की एजगैप रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.
पेशे से पर्सनल ट्रेनर 30 साल की अमांडा कैनन अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली हैं. 2017 में उनकी जिंदगी में रेडियो डीजे 54 साल के ऐस की एंट्री हुई. अमांडा कहती हैं- ऐस को पहली नजर में देखते ही प्यार कर बैठीं.
वहीं, ऐस ने यह कसम खा रखी थी कि वह शादी नहीं करेंगे, बावजूद इसके कपल ने जनवरी 2021 में शादी की. अब ऐस और अमांडा मां-बाप बनने वाले हैं. ऐस के पहले की शादी से दो बच्चे थे. पायटन नाम की बेटी की मौत जुलाई 2020 में 21 साल की उम्र में हो गई.
आखिर, इन दोनों की मुलाकात कैसे हुई, कैसे यह लव स्टोरी आगे बढ़ी? इस पर अमांडा ने कहा कि उन्होंने ही ऐस को एप्रोच किया था. हम दोनों ने एक दूसरे से नंबर शेयर किया और हमारी बातचीत शुरू हो गई. प्यार में उम्र का अंतर महत्व नहीं रखता है.
ऐस ने बताया उनका तलाक हुए कुछ समय हुआ था. वह एक जगह बैठकर मछली खा रहे थे. तभी उनके पास अमांडा आईं और अपना परिचय दिया. ऐस ने कहा- अमांडा की सुंदरता देखते ही मैं अट्रैक्ट हो गया. लेकिन, मुझे यह मालूम था कि हम दोनों में उम्र का बड़ा अंतर है. मैंने अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं सोचा था कि कोई इतनी सुंदर लड़की उनकी जिंदगी में आएगी.
अमांडा ने अप्रैल 2017 में अपनी शादी तोड़ दी थी. उन्होंने कहा कि उनका रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रही था. इसी वजह से उन्होंने ब्रेकअप करने का फैसला किया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










