
खुद को जिंदा साबित करने में लग गए 14 साल, बहन के लालच ने भाई को भटकाया दर-दर
AajTak
UP News: एक बहन ने अपने ही भाई को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करा ली. पीड़ित का बेटा अपने पिता को ज़िंदा साबित होने के लिए दर-दर भटकता रहा. आखिर में उसने तहसील कोर्ट में मुकदमा दायर किया और 14 साल बाद अपने पिता को जिंदा साबित कर पाया.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जहां एक बहन ने अपने ही भाई को मृत दिखाकर उसके नाम की जमीन अपने नाम करा ली और फिर उसे बेच दिया. जब पीड़ित को पता चला तो होश उड़ गए और बेटा अपने पिता को ज़िंदा साबित होने के लिए दर-दर भटकने लगा. आखिर में उसने तहसील कोर्ट में मुकदमा दायर किया और 14 साल बाद अपने पिता को ज़िंदा साबित कर पाया. बहन ने अपने भाई के नाम से कूटरचित तरीके से कागजात तैयार कर जमीन नाम करा ली थी. पिता को ज़िंदा साबित करने के बाद उसने बुआ के नाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
यह पूरा मामला कालिंजर थाना इलाके का है. जहां सकतल गांव के रहने वाले शेरा (69) की पत्नी की 29 साल पहले मृत्यु हो गई थी. मौत होने के बाद बुजुर्ग शेरा अपने बेटे और परिवार के साथ दूसरी जगह चला गया और मजदूरी करने लगा.
बेटा बड़ा हुआ तो साल 2008 में शेरा उसे अपने गांव लेकर पहुंचा. तब उसे पता चला कि महोबा जिले में ब्याही बहन बेटीबाई ने उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर शेरा को मृत दिखा दिया. यही नहीं, महिला ने जमीन को बेच भी दिया.
इधर, शेरा के बेटे मंगल ने कूटरचित तरीके से जमीन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई. लेकिन बुआ बेटीबाई ने उसकी एक न सुनी. पीड़ित अधिकारियों के चक्कर भी लगाता रहा, लेकिन उसे कहीं से सफलता नहीं मिली. अंत में साल 2008 में नरैनी तहसील में वाद दायर किया.
14 साल बाद दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद तहसीलदार ने मामले में न्याय किया और शेरा के पक्ष में फैसला दिया. लेकिन अभी भी जमीन पर कब्जा नहीं मिला है, जिस पर पीड़ित बुजुर्ग ने कालिंजर थाना में फर्जी तरीके से जमीन को विरासत के तौर पर कब्जा करने के मामले की शिकायत की और न्याय की मांग की है. पुलिस ने धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
SHO कालिंजर ने बताया कि पीड़ित की बहन ने फर्जी तरीके से जमीन किसी और को बेच दी थी. तहसील न्यायालय से जमीन पुनः उनके नाम दर्ज हुई है. शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया है. विवेचना की जा रही है. गुण दोष के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








