
खुद का लुक बदलने के लिए इस महिला ने लिया 10 लाख का लोन!
AajTak
एक महिला अपनी फूड हैबिट से काफी परेशान थी. महिला का वजन इतना बढ़ गया था कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गई. लेकिन 10 लाख रुपये लोन लेने के बाद उन्होंने अप
Weight loss and Makeover journey: दो बच्चों की मां किसी भी सूरत में अपना वजन कम करना चाहती थीं. वह अपना लुक भी बदलना चाहती थीं. लेकिन वह पैसों की कमी से जूझ रही थीं. इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये लोन लिया.
'द सन' के मुताबिक, सेना मिशेल क्लेमेंट्स 28 साल की हैं. वह ब्रिटेन के सरे की रहने वाली हैं. उनका वजन मोटापे के कारण 110 किलोग्राम के करीब हो गया था.
मिशेल को मेकओवर पर करीब 19 लाख रुपए का खर्चा आया. वजन कम करने के लिए प्रोत्साहित करने वाले अपने मंगेतर की भी मिशेल ने खुलकर प्रशंसा की है.
मोटापे के कारण मिशेल डिप्रेशन से ग्रस्त हो गई थीं. मिशेल ब्रिटेन की हेल्थ सर्विस में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर हैं. उन्होंने वजन कम करने लिए शुरुआत में डाइट कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन खाने की लत की वजह से उन्हें हर बार हार मिली.
जून 2021 में मिशेल ने फैसला कर लिया कि वजन कम करने के लिए सर्जरी करवाएंगी. इसके लिए उन्होंने करीब दस लाख रुपए का लोन भी ले लिया.
फिर उन्होंने ब्रेस्ट प्रोसीजर के लिए करीब नौ लाख रुपए का खर्चा किया, कुल मिलाकर खर्चा 19 लाख रुपए के करीब आया. अब मिशेल का वजन 66 किलो के करीब हो गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










