
'खुदा भी नहीं...', और इस तरह महिला ने क्रैक कर लिया UPSC!
AajTak
IAS बन चुकी कृति राज ने UPSC इंटरव्यू से जुड़ा एक रोचक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह इंटरव्यू से पहले 'फिल्मी' हो गई थीं. इंटरव्यू से पहले उन्होंने खुद से कहा, 'ये तीस मिनट तुमसे खुदा भी नहीं छीन सकता'. और कुछ इसी सोच से इंटरव्यू देकर वह UPSC में सफल भी हो गईं.
महिला IAS अधिकारी कृति राज (Krati Raj IAS) का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. पोस्ट में उन्होंने इंटरव्यू से पहले दिमाग में क्या चल रहा था, इस बारे में खुलासा किया. कृति राज ने बताया कि इंटरव्यू से पहले थोड़ा फिल्मी हो गई थीं. उन्होंने इंटरव्यू के दिन का फोटो भी पोस्ट किया. वहीं उन्होंने अपने आलोचकों को भी बहुत ही प्यार से जवाब दिया.
कृति ने अपने पोस्ट में बताया कि इंटरव्यू से पहले उन्होंने खुद से कहा, 'ये तीस मिनट तुमसे खुदा भी नहीं छीन सकता'. दरअसल, यह लाइन शाहरुख खान की 2007 में आई मूवी 'चक दे इंडिया' के फेमस डायलॉग से जुड़ी हुई है. फिल्म में शाहरुख ने हॉकी के संदर्भ में '70 मिनट' कहा था.
कृति ने उस दिन का अपना फोटो भी शेयर किया है, जब वह इंटरव्यू के लिए गई थीं. अपने पोस्ट में कृति ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने इस एग्जाम के लिए तैयारी की?
'मैं तब तक लिखती रहती थी, जब तक अंगुलियों में दर्द नहीं हो जाता था, लिखते-लिखते अंगुली लाल हो जाती थी. सुबह उस कमरे में होती थी, जो चारों तरफ मानचित्रों और सकारात्मक विचारों से घिरा हुआ था, इसी वजह से नोट्स में ह्यूमर और मौलिकता जुड़ जाती थी. सारी उम्मीदों, सारे दर्द को 100 फीसदी गाढ़े प्रेम में बदलकर एग्जाम क्लियर करने के एक साल बाद UPSC पहुंची थी.'
कृति ने बताया कि आज जब उस दिन की याद कर लिख रही हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए, सब कुछ ताजा लग रहा है.
कृति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मेरी आलोचना करने वाले लोग कहते थे, 'ऐसे थोड़े ही IAS बन जाते हैं, इतना आसान थोड़ी है'. मैं उन लोगों से आदरपूर्वक और प्यार से कहना चाहूंगी कि ऐसे ही तो आईएएस बनते हैं, मन बना लो तो इतना मुश्किल भी नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










