
खुदाई में निकले सोने की जीभ और नाखून... एक-एक की कीमत करोड़ों में
AajTak
मिस्र में हाल ही में एक उत्खनन के दौरान पुरातत्वविदों ने अद्वितीय कलाकृतियां खोजीं, जिनमें सोने से बनी 'जीभ' और 'नाखून' शामिल हैं.
मिस्र में एक खुदाई के दौरान हजारों साल प्राचीन सोने के जीभ और नाखून मिले हैं. इन अमूल्य धरोहरों की कीमत करोड़ों में आंकी गई है. वहां के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इन खोजों की घोषणा की. ये वस्तुएं अल-बहनसा पुरातात्विक स्थल पर मिलीं, जो मिन्या राज्यपाल क्षेत्र में स्थित है.
अधिकारियों का अनुमान है कि ये कलाकृतियां प्टोलमिक युग की हैं, जब 305 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मैसिडोनियाई ग्रीक मिस्र पर शासन करते थे. यह युग रोमन शासन की शुरुआत के साथ समाप्त हो गया था.
प्टोलमिक युग की खोज अरबी से अंग्रेजी में अनुवादित एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि इन कब्रों में रा, आइसिस, होरस और ओसिरिस जैसी प्राचीन मिस्री देवताओं को चित्रित करने वाले "विभिन्न ताबीज और जार" मिले, जिनमें 13 सोने की मानव जीभें भी शामिल हैं. इससे पता चलता है कि ये सारी चीजें प्टोलमिक युग की हैं.
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक खोज साबित हुई ये खुदाई यह उत्खनन बार्सिलोना विश्वविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से हुआ. इसमें प्टोलमिक युग की कब्रें मिलीं, जिनमें रंगीन चित्र और शिलालेख शामिल हैं. मंत्रालय ने इन खोजों को क्षेत्र के इतिहास और उस समय की धार्मिक प्रथाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया.
मंत्रालय ने बताया कि एक कब्र में, दो दिल के आकार के स्कारब पाए गए, जो ममी के अंदर अपनी जगह पर थे. इसके अलावा, रा के स्तंभों के 29 ताबीज, होरस, ठोथ और आइसिस जैसे देवताओं के स्कारब और तीन देवताओं का संयुक्त प्रतीक भी मिला.
खुदाई में प्राचीन सामूहिक कब्रगाह का लगा पता खुदाई में एक आयताकार पत्थर का दफन कुआं भी मिला, जो एक मुख्य कक्ष की ओर ले जाता है. वहां तीन कक्षों में दर्जनों ममियां एक साथ पाई गईं, जो प्राचीन सामूहिक कब्रगाह का संकेत देती हैं. एक कक्ष की दीवारों पर कब्र के मालिक और उनके परिवार के सदस्य अनुबिस, ओसिरिस, होरस, अटम और ठोथ देवताओं के सामने चित्रित किए गए हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










