
खिड़की से विशालकाय सांप बेडरूम में घुस रहा था, दहशत में घर वालों ने किया ये काम!
AajTak
मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने इतना बड़ा सांप रिहायशी इलाके में पहले कभी नहीं देखा था. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे करीब 18 फीट लंबा एक अजगर घर की छत से लटका हुआ है. उसका एक सिरा छत पर है तो दूसरा कमरे में. वो घर में घुसने की कोशिश कर रहा था.
एक विशालकाय सांप को खिड़की से घर में घुसने की कोशिश करता देख लोगों में हड़कंप मच गया. ये सांप इतना लंबा था कि उसका एक सिरा खिड़की के पास था तो दूसरा छत पर. जैसे ही घर वालों ने ये नजारा देखा उनके होश उड़ गए. हड़बड़ी में उन्होंने सांप को भगाने के लिए झाड़ू का सहारा लिया. सोशल मीडिया पर सांप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे करीब 18 फीट लंबा एक अजगर घर की छत से लटका हुआ है. उसका एक सिरा छत पर है तो दूसरा कमरे में. अजगर घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. लेकिन तभी घर वालों की नजर उसपर पड़ गई. पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब अजगर ने मूवमेंट की तो घरवालों में दहशत फैल गई.
द मिरर के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के हैम्पशायर की है. जहां करीब 18 फीट लंबे और 38 किलो वजनी अजगर (Albino Burmese Python) को एक घर की खिड़की से लटका हुआ देखा गया. अजगर को खिड़की से घर में घुसते देख लोगों के हाथ-पैर फूल गए. उन्होंने घर में रखी झाड़ू के हैंडल से उसे धक्का देकर नीचे गिराने की कोशिश की.
An allegedly 18-foot long python was spotted slithering across a roof in Hampshire as it attempted to sneak through a an open bedroom window https://t.co/tnCclPciVD
कुछ ही देर में अजगर जमीन पर गिर पड़ता है. वो घर के नीचे खड़ी कार के बोनट पर गिरता है और फिर रेंगने लगता है. आसपास खड़े लोग ये नजारा देखकर डर जाते हैं. एक शख्स ने कहा कि इतना बड़ा सांप रिहायशी इलाके में पहले कभी नहीं देखा गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










