
खिड़की खोलकर सेक्स करते हैं पड़ोसी, मना करने पर करते हैं गंदे इशारे, पुलिस थाने पहुंचा मामला
AajTak
44 साल की महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि घर के बगल में पड़ोसी का बेडरूम है. नवविवाहित पड़ोसी कपल यौन संबंध बनाने के दौरान अपने बेडरूम की खिड़की खुली रखते हैं.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अपने पड़ोसी कपल के यौन संबंध बनाने से परेशान होकर एक महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी. फरियादी महिला की शिकायत है कि उसके नवविवाहित पड़ोसी अपने बेडरूम की खिड़की खोलकर सेक्स करते हैं.
दरअसल, 44 साल की एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके घर के बगल में पड़ोसियों का बेडरूम है. नवविवाहित पड़ोसी कपल यौन संबंध बनाने के दौरान अपने बेडरूम की खिड़की खुली रखते हैं, इसलिए कई बार अंदर का नजारा साफ नजर आता है. बेडरूम में अंतरंग संबंध बनाने वाले कपल की सभी निजी बातचीत और आवाज़ें तक सुनाई देती हैं.
महिला ने आरोप लगाया कि कपल ने निजी पलों के दौरान जानबूझकर अपनी खिड़की खुली रखते हैं. यह भी दावा किया कि जब उनसे खिड़कियां बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने अनुचित इशारे किए. उन्होंने शिकायतकर्ता को बलात्कार करने और हत्या करने की भी धमकी दी. साथ ही शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार भी किया.
महिला ने कपल के घर के मालिक पर भी आरोप लगाया कि वह उनका समर्थन करते और शिकायत करने पर धमकी देने लगते हैं.
फरियादी महिला ने पड़ोसी के मकान मालिक समेत किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस से हस्तक्षेप करने और मुद्दे का समाधान करने का अनुरोध किया है. उसका कहना है कि पड़ोसियों के कारण उसके घर की शांति भंग हो गई है.
इस मामले में पुलिस ने भी आईपीसी की धारा 504, 506, 509 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









