
खालिस्तान ही नहीं उर्दुस्तान भी बनाना चाहता है पन्नू, नए डोजियर में खुली साजिश की एक-एक परतें
AajTak
खालिस्तानी आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए भारत ने SFJ चीफ और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नया डोजियर तैयार किया है. इस डोजियर से खुलासा हुआ है कि पन्नू ना सिर्फ खालिस्तान बनाना चाहता है बल्कि वो भारत के टुकड़े कर धर्म के आधार पर उर्दुस्तान बनाने की भी ख्वाहिश रखता है. अब भारत की तरफ से ये डोजियर दूसरे देशों को सौंपे जाएंगे.
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा के सांसद जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों देशों में तनाव चरम पर है. अब विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को बेनकाब करने के लिए भारत ने नया डोजियर तैयार किया है. इस डोजियर से पता चला है कि पन्नू सिर्फ खालिस्तान ही नहीं बनाना चाहता था बल्कि वो उर्दुस्तान बनाने की भी ख्वाहिश रखता है.
उर्दुस्तान भी बनाना चाहता है आतंकी पन्नू
इस डोजियर में SFJ चीफ़ और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कैसे भारत के टुकड़े करना चाहता है, उसके प्लानिंग की पूरी खुफिया रिपोर्ट है. नए डोजियर के मुताबिक पन्नू पर पूरे देश में 16 केस दर्ज है, दिल्ली ,पंजाब, हिमाचल प्रदेश , हरियाणा और उत्तराखंड में खालिस्तानी मूवमेंट को लेकर उस पर ये केस दर्ज किए गए हैं.
नए डोजियर के अनुसार बंटवारे के समय 1947 में पन्नू पाकिस्तान के खानकोट गांव से अमृतसर आया था. उसने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है और उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. पन्नू का भाई मगवंत सिंह विदेश में रहता है. पन्नू अमेरिका में अलगाववादी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है और पंजाब को भारत से अलग करने की मांग करता रहता है. 7 जुलाई 2022 को गृह मंत्रालय ने उसे आतंकी घोषित कर दिया था.
डोजियर के मुताबिक पन्नू भारत को अलग-अलग टुकड़ों में बांटकर कई देश बनाना चाहता है. वो धार्मिक आधार पर विभाजन चाहता है. पन्नू देश के मुस्लिमों को बहला-फुसलाकर एक मुस्लिम देश बनाना चाहता हैं जिसका नाम वो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ उर्दुस्तान रखना चाहता है. इसके अलावा वो कश्मीर के लोगों को भी रेडिक्लाइज कर रहा है जिससे कश्मीर को भारत से अलग किया जा सके.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








