
'खालिस्तानियों के हाथ में खेल रहे ट्रूडो, अमेरिका और दुनिया रहे सावधान', अमेरिकी थिंक टैंक ने चेताया
AajTak
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया है. कनाडाई पीएम ट्रूडो ने इस हत्या में भारत का हाथ बताया है. उधर, अमेरिकी एक्सपर्ट ने बाइडेन सरकार से इस मुद्दे पर दूर रहने की सलाह दी है. अमेरिकी एक्सपर्ट का दावा है कि ट्रूडो खालिस्तानियों के हाथ में खेल रहे हैं.
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानियों के हाथ में खेल रहे हैं. यह दावा एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने किया है. अमेरिकी विशेषज्ञ ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत सरकार के एजेंटों और खालिस्तानी नेता की हत्या के बीच संभावित संबंध के दावे को शर्मनाक और निंदनीय कार्रवाई करार दिया है और अमेरिका से इसका हिस्सा नहीं बनने की अपील की है.
हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक में एक पैनल चर्चा में भाग लेते हुए, अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन ने दावा किया कि ट्रूडो उन लोगों के हाथों में खेल रहे हैं जो खालिस्तानी आंदोलन को अहंकार और लाभ के रूप में देख रहे हैं. रुबिन ने कहा, ट्रूडो की शर्मनाक और निंदनीय कार्रवाई के बारे में चौंकाने वाली बात यह है कि वह इसे लेकर तो बयान दे रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर पाकिस्तानी सहायता से की गई करीमा बलूच की हत्या के मामले में चुप हैं. ट्रूडो के इस रूख से लंबी अवधि में उन्हें राजनीतिक मदद मिल सकती है. लेकिन इसे सही नेतृत्व नहीं कहा जा सकता. कनाडा में अधिक जिम्मेदार राजनेताओं की जरूरत है, क्योंकि वे आग से खेल रहे हैं.
रुबिन ने कहा, ऐसा लगता है कि कुछ बाहरी हाथ खालिस्तान आंदोलन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि यह काम करेगा. उन्होंने कहा, वह नहीं चाहेंगे कि अमेरिका बाहरी शक्तियों द्वारा निंदनीय चालों को वैधता दे. माइकल रुबिन ने कहा, अचानक किसी अलगाववादी आंदोलन को देखना और यह तर्क देना कि यह वैध है, एक गलती होगी. और मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में कम चिंता है, लेकिन अभी हम कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के साथ जो कुछ भी देख रहे हैं, वह उसी तरह की त्वरित प्रतिक्रिया है. यह उन लोगों के हाथों में है जो खालिस्तानी आंदोलन को अहंकार, लाभ और राजनीति के आंदोलन के रूप में देख रहे हैं.
क्या है मामला?
दरअसल, प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हत्या कर दी गई थी. उस पर 10 लाख का इनाम था. निज्जर की गुरुद्वारे के बाहर दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में निज्जर को कनाडाई नागरिक बताया. उन्होंने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया और कनाडा में सीनियर राजनयिक को निष्कासित कर दिया. वहीं, भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली में कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






