
खालिस्तानियों के बाद अब नाजियों का सम्मान कर घिरे Justin Trudeau, स्पीकर को यहूदियों से मांगनी पड़ी माफी
AajTak
खालिस्तान को समर्थन देने वाले जस्टिन ट्रूडो अब अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं. पहले उन्होंने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की, लेकिन किसी भी मित्र मुल्क ने उनका साथ नहीं दिया और अब कनाडा की संसद में पूर्व नाजी सैनिक का सम्मान करने पर उन्हें घेरा जा रहा है.
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारत का नाम घसीटने वाले जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) अब खुद के देश में घिरते नजर आ रहे हैं. एक तरफ भारत को घेरने चले ट्रूडो का उनके मित्र मुल्क ही खुलकर साथ नहीं दे रहे हैं. ऐसे में अब ट्रूडो की एक और गलती उन पर भारी पड़ती दिख रही है.
कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोलिवर (Pierre Poilievre) ने कनाडाई संसद में पूर्व नाजी सैनिक को सम्मान देने पर जस्टिन ट्रूडो की जमकर निंदा की है. उन्होंने ट्रूडो से सार्वजनिक माफी मांगने के लिए भी कहा है. पियरे के इस मुद्दे को उठाने के बाद कनाडाई संसद के स्पीकर को यहूदियों से माफी मांगनी पड़ी है.
संसद में दिया गया स्टैंडिंग ओवेशन
दरअसल, हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) कनाडा के दौरे पर पहुंचे थे. उनके साथ द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जंग लड़ने वाला 14वीं वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन का एक पूर्व नाजी सैनिक भी था. जेलेंस्की के साथ पूर्व सैनिक जब कनाडा की संसद में पहुंचा, तब उसे स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर स्वागत करना) दिया गया था. पियरे ने इस मुद्दे पर ही ट्रूडो को घेरना शुरू कर दिया है.
विजिट के लिए लिबरल पार्टी जिम्मेदार
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए पियरे ने कहा,'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कनाडा यात्रा पर पूर्व नाजी सैनिक को संसद में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन लिबरल पार्टी (ट्रूडो की पार्टी) ने किया था. यह जस्टिन ट्रूडो की एक बड़ी गलती है और इसके लिए पूरी तरह से ट्रूडो और उनके ऑफिस के कर्मचारी जिम्मेदार हैं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








