
खाने में पेशाब कर रहा था बच्चा और फैमिली मजे से खा रही थी खाना, वायरल हुआ चीन का ये वीडियो
AajTak
खाने के टेबल पर बच्चे का टॉयलेट करता हुआ वीडियो उसकी मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और ये भी बताया कि खाने में मिल जाने के बाद भी हमलोगों ने इसे खाया. इसके बाद से इस पर काफी बहस हो रही है.
सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में कुछ भी शेयर करते रहते हैं. ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसा भी पोस्ट हो जाता है, जिससे एक नई बहस शुरू हो जाती है. चीन में एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया. उसने ऐसा वीडियो शेयर किया, जिससे सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है.
दरअसल, चीन की एक महिला ने खाने की मेज पर अपने बेटे का टॉयलेट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें दिखाया गया है कि पूरा परिवार टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है और वहीं बच्चा खड़ा होकर पेशाब कर रहा है. इसके बावजूद लोग खाना खाते रहे.
खाने में पेशाब करने लगा बच्चा साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यह घटना बीजिंग की है. जब एक मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि कैसे उसका छोटा बेटा, जो अपनी दादी के साथ डाइनिंग टेबल के पास बैठा था, अचानक पेशाब करने लगा.
मां ने बताया लजीज खाना इसके बाद मां ने लिखा है कि जब बच्चे का पेशाब टेबल पर रखे खाने में मिल गया तो वह एक अलग ही तरह का लजीज व्यंजन बन गया. जिसमें स्टीम्ड बन्स, अंडे और सब्जियां शामिल थीं. पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का तेजी से ध्यान आकर्षित किया, कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर नाराजगी और चिंता व्यक्त की.
पूरे परिवार ने खाया वो खाना एक यूजर ने तो यह भी पूछ लिया कि क्या तुम लोगों ने वह खाना खाया? इस पर मां ने चौंकाने वाला जवाब दिया और कहा - हां, हमने इसे खाया था.
चीन में छोटे बच्चों का यूरिन खाने में इस्तेमाल करते हैं कुछ लोग रिपोर्ट के अनुसार पुराने चीनी संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि बच्चे के यूरिन में कई रहस्यमयी शक्तियां होती हैं- जैसे कि ऊर्जा को बढ़ावा देना और बुखार को कम करना, बुरी आत्माओं को दूर भगाना और सौभाग्य को बढ़ाना जैसे आध्यात्मिक फायदे होते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











