
खाने के लिए सूटकेस में 'लाशें' रखकर ले जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर इन कुत्तों ने धर दबोचा
AajTak
अमेरिका आने वाला कोई भी व्यक्ति अपने साथ जंगली जानवर का मीट नहीं ला सकता. बावजूद इसके बोस्टन लोगान हवाईअड्डे पर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से आए एक यात्री ने ऐसा किया. लेकिन स्निफर डॉग्स ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
चाहे वो रेलवे स्टेशन हो या फिर एयरपोर्ट अक्सर ही हम इन जगहों पर ड्यूटी में तैनात अफसरों के साथ स्निफर डॉग्स को देखते हैं. अमूमन शांत से दिखने वाले ये डॉग्स कितने कमाल के होते हैं और कैसे पल भर में बड़ी बड़ी घटनाओं का खुलासा कर देते हैं. अगर इसे समझना हो तो हम अमेरिका के बोस्टन लोगान हवाईअड्डे का रुख कर सकते हैं.
यहां कस्टम्स में तैनात स्निफर डॉग्स अफ्रीका से यात्रा कर रहे एक यात्री के सामान में ममीकृत जानवरों की खोज करने में कामयाब हुए हैं.
अमेरिका के बोस्टन लोगान हवाईअड्डे पर उतरे यात्री ने ऑफिसर्स को बताया कि वो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से आ रहा है. और उसके सामान में सूखी मछलियां हैं.
ऑफिसर्स को व्यक्ति पर शक हुआ जिसे दूर करने के लिए न केवल उन्होंने सख्ती से पूछताछ की. बल्कि स्निफर डॉग्स की मदद भी ली.
स्निफर डॉग्स के मौके पर पहुंचने के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ और व्यक्ति का झूठ पकड़ा गया. उसके सामान में ऑफिसर्स ने मरे हुए बंदर बरामद किये.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










