
खाने के दीवाने ने दूसरे शहर हेलीकॉप्टर भेजकर मंगाई डिश, पुलिस कर रही पूछताछ
AajTak
खाने के शौकीन लोग अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही कुछ मलेशिया में देखने को मिला जब एक शख्स ने अपनी फेवरेट डिश खाने के लिए सैंकड़ों किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर ही भेज दिया और कोरोना काल में इस हेलीकॉप्टर ने डिलीवरी भी पूरी की.
खाने के शौकीन लोग अपना शौक पूरा करने के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही कुछ मलेशिया में देखने को मिला जब एक शख्स ने अपनी फेवरेट डिश खाने के लिए सैंकड़ों किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर ही भेज दिया और कोरोना काल में इस हेलीकॉप्टर ने डिलीवरी भी पूरी की. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर इपोह शहर में आया था और इस हेलीकॉप्टर में मौजूद शख्स खास प्रकार की राइस डिश के 36 पैकेट्स को पैक कराकर ले गया था. इसके बाद ये हेलीकॉप्टर 180 किलोमीटर की यात्रा करते हुए कुआलालंपुर पहुंचा. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) कोरोना वायरस महामारी के चलते मलेशिया में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां जारी हैं और सिर्फ इमरजेंसी परिस्थितियों में परमिशन लेकर यात्रा की जा सकती है. सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और इपोह में मौजूद रेस्टोरेंट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










