
'खाना-पीना छोड़ा-सेट पर हुई बेहोश', वजन घटाने के लिए 21 साल की एक्ट्रेस ने खुद पर किए जुल्म!
AajTak
टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर छोटी उम्र से ही बढ़े वजन की समस्या से जूझ रही हैं. उन्हें वजन को लेकर लोगों से काफी ताने भी सुनने को मिलते हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है. मगर फिर भी कुछ काम नहीं आया.
21 साल की अशनूर कौर बिग बॉस के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. करियर में वो काफी अच्छा कर रही हैं. मगर अशनूर को अक्सर बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ता है. बिग बॉस में भी उनके वजन का काफी मजाक उड़ा था. अब एक्ट्रेस ने बॉडीशेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
अशनूर का छलका दर्द
अशनूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बॉडीशेमिंग पर कहा- इसकी शुरुआत मेंटली होती है. आपके अंदर ट्रॉमा बैठ जाता है. इसलिए खुद के साथ आसान रहो. शांति में रहो.
अशनूर ने आगे कहा कि आप चाहे कितने भी फिटनेस ट्रेंड या डाइट फॉलो कर लें. मगर कॉन्फिडेंस अंदर से ही आता है. अशनूर बोलीं- मैंने सबकुछ ट्राई किया है. मैं वॉटर डाइट, कीटो डाइट पर भी रही हूं. कई तरह के वर्कआउट किए. कई ट्रेनर्स से ट्रेनिंग ली. लेकिन किसी चीज ने काम नहीं किया.
अशनूर से जब पूछा गया कि क्या वो इस दौरान अपने साथ काइंड थीं, तो उन्होंने कहा- मैं खुद के साथ बहुत सख्त थी. कई बार तो मैं सेट पर बेहोश तक हो गई थी, क्योंकि मैं ठीक से खा-पी नहीं कर रही थी.
इस समस्या से जूझ रहीं अशनूर

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












