
खाना खाते समय या बाद...कब पिएं पानी, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
AajTak
आमतौर पर कहा जाता है कि खाना खाते वक्त पानी पीना सही नहीं, इससे भोजन को पचाने में शरीर को दिक्कत आती है लेकिन क्या आपने सोचा है कि वाकई इस धारणा में कोई सच्चाई है या नहीं क्योंकि डॉक्टरों की इस पर एक अलग राय है.
हर जगह भोजन परोसने के साथ टेबल पर पानी रखना अनिवार्य होता है. यह बेहद जरूरी भी है क्योंकि कई बार खाना खाते वक्त लोगों के गले में भोजन फंस जाता है या फिर उन्हें खांसी आने लगती है तो ऐसे में पानी भोजन के साथ रखना जरूरी होता है लेकिन कई लोगों को खाना खाते समय बीच-बीच में पानी पीने की आदत होती है.
कई बार लोग ज्यादा पानी पीने की वजह से अपना खाना तक खत्म नहीं कर पाते हैं इसलिए कई बार यह सलाह दी जाती है कि खाना खाते वक्त पानी नहीं पीना चाहिए. इतना ही नहीं, इसके अलावा खाने के बीच पानी को लेकर एक और चीज काफी मशहूर है कि खाना खाने के दौरान पानी पीने से पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है क्योंकि इससे आपका शरीर भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता है और उसे दिक्कत का सामना करना पड़ता है. लेकिन क्या वाकई इस धारणा में कोई सच्चाई है.
भोजन के दौरान पानी पीना सही या गलत
भोजन करते समय और बाद में पानी पीना कई तरह से पाचन में मदद कर सकता है. जरूरी हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए पानी पीना जरूरी है और वास्तव में यह पाचन में बाधा डालने के बजाय पाचन में सहायता कर सकता है. पेट गैस्ट्रिक एसिड, मुख्य रूप से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन करता है, जो भोजन को तोड़ने, पाचन के लिए जरूरी एंजाइमों को सक्रिय करने और हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
पानी को लेकर मिथक
इनमें एक आम मिथक यह है कि भोजन के साथ या उसके बाद पानी पीने से पेट के एसिड डाइलूट हो सकते हैं जिससे उनका असर कम हो जाता है और वो भोजन को ठीक से पचा नहीं पाते हैं. इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है और कई अन्य समस्याएं जैसे पेट फूलना और गैस हो सकता है लेकिन सच यह है कि पेट के एसिड इस तरह से बनाए गए हैं कि वो भोजन के दौरान पानी के सेवन के बावजूद प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










