
'खाओ कसम- टिकट एक को मिलेगा, काम सभी करेंगे...' कांग्रेस के दावेदारों से मंदिर के सामने उठावाए हाथ
AajTak
MP News: जनआक्रोश यात्रा में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों को मंदिर के सामने हाथ उठवाकर कसम खिलवाई कि टिकट किसी को भी मिले, काम सब मिलकर करेंगे और उसको जिताएंगे. यह पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सीहोर जिले के आष्टा पहुंची. इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मंदिर के सामने हाथ उठवाकर कांग्रेस के विधानसभा दावेदारों से कसम खिलवाई. पटवारी ने कहा कि यहां राधाकृष्ण का मंदिर, माता मंदिर और गणेश जी का मंदिर है. अब आप लोग हाथ ऊपर करो और कसम खाओ कि टिकट एक को मिलेगा, बाकी सब मिलकर काम करेंगे. कांग्रेस के दावेदारों से कसम खिलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल, मध्य प्रदेश में चल रही कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा बुधवार रात्रि में आष्टा पहुंची. इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी और कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी शामिल हुए. इस दौरान जीतू पटवारी ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों को मंदिर के सामने हाथ करवाए और कसम खिलवाई कि टिकट किसी को भी मिले, काम सब मिलकर करेंगे और उसको जिताएंगे. यह पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में जीतू पटवारी कह रहे है कि राधा कृष्ण का मंदिर, माता मंदिर, ये गणेश जी का मंदिर है. अब आप लोग हाथ ऊपर करो और कसम खाओ कि टिकट एक को मिलेगा, बाकी सब मिलकर उसको जिताओगे. हाथ पकड़ कर कसम खाओ. तुम्हें भगवान की सौगंध है. देखें Video:-
इससे एक दिन पहले सीहोर पहुंची कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में जीतू पटवारी ने बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला. साथ ही कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस की सूची आने वाले समय में जल्दी आएगी. लगभग 150 नाम सिंगल तय हो गए हैं.
मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह के खिलाफ और नीतियों के खिलाफ लोगों में भयंकर आक्रोश है. युवा, किसान, व्यापारी, छात्र, कर्मचारी आज हर वर्ग परेशान है. सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं.
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में सुनामी है. बीजेपी ने जितने बड़े नेता और सांसद उतारे हैं, सब कांग्रेस की सुनामी में बह जाएंगे. सीएम शिवराज के भावुक बयानों को लेकर कहा कि शिवराज सिंह जी को पता चल गया है कि समय आ गया है, जाने वाला हूं. इतने साल की सत्ता को भोगते हुए छोड़ना दर्दभरा तो रहता है. उनका दर्द दिख रहा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









