
खाई ढेर सारी नींद की गोलियां, सुसाइड नोट लेकर पहुंच गया विधायक के ऑफिस और फिर...
AajTak
नागपुर में चाय का स्टॉल चलाने वाले एक शख्स ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की है. इतना ही नहीं बल्कि वह तो अपना सुसाइड नोट लेकर एक विधायक के कार्यालय तक में पहुंच गया.
महाराष्ट्र के नागपुर में चाय का स्टॉल चलाने वाले एक शख्स ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की. इतना ही नहीं बल्कि वह तो अपना सुसाइड नोट लेकर एक विधायक के कार्यालय तक में पहुंच गया.
दरअसल, एक चाय की दुकान चलाने वाले शख्स ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की और उसी हालत में बुधवार को नागपुर के एक विधायक के कार्यालय पहुंचकर सुसाइड नोट सौंप दिया. पुलिस ने ये जानकारी दी है.
रॉबर्ट फ्रांसिस नाम का ये व्यक्ति अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों और पुलिस द्वारा उसकी चाय की दुकान जब्त किए जाने से निराश था. पुलिस के अनुसार, फ्रांसिस ने नींद की गोलियां खा लीं और एक नोट लिखा जिसमें कहा कि अधिकारियों की कार्रवाई से उत्पन्न संकट के कारण वह यह कदम उठा रहा है. वह दोपहर 1 बजे सुभाष नगर स्थित विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा.
एक अधिकारी ने बताया, 'उसने कार्यालय में अधिकारियों से कहा कि वह विधायक को सुसाइड नोट सौंपना चाहता है. वह नशे में लग रहा था और बाद में उसे उल्टी होने लगी. जल्दी से उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. बाद में उसके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और उसे ले गए.'
बताते चलें कि नागपुर में बीते महीने भड़की हिंसा के बाद से शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जोर पर है जहां कई अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा कब्जाई जमीनों पर दुकानों को भी सील किया जा रहा है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








