
खांसी की दवा से बच्चे की मौत, डॉक्टर समेत 10 बीमार... राजस्थान में सरकारी केंद्रों तक कैसे पहुंचा दागी कंपनी का सिरप?
AajTak
राजस्थान में खांसी की दवा पीने से अब तक पांच जिलों में 10 बच्चे और एक डॉक्टर बीमार हो चुके हैं, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई है. खांसी की दवा बनाने वाली कंपनी की ये मेडिसन ब्लैकलिस्ट हो चुकी है, फिर भी सरकारी अस्पतालों में इसकी सप्लाई हो रही है. दवा बनाने वाली कंपनी केसन फार्मा का मालिक फैक्ट्री में ताला लगाकर चला गया है.
अगर आपके बच्चे को डेक्स्ट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप खांसी के लिए कोई दे रहा है, तो रुक जाइए. क्योंकि राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में बंटने वाले इसी सिरप की वजह से दावा है कि भरतपुर में 4 साल के गगन की तबीयत बिगड़ गई. गगन को दी गई दवा जब खुद डॉक्टर ने पी तो उनकी हालत भी बिगड़ गई. ये वो दवा है जो राजस्थान के सरकारी हेल्थ सेंटर पर बंट रही है. दावा है कि इसी दवा की वजह से सीकर में 5 साल के नित्यांश की जान चली गई और जयपुर में इसी कफ सिरप को सरकारी केंद्र से लेकर पीने पर 2 साल की बच्ची की जान पर बन आई.
ऐसे में सवाल ये है कि राजस्थान के सरकारी केंद्रों पर क्या बच्चों की जिंदगी पर खतरा बन रहा कफ सिरप बंटता आ रहा है? जिसकी वजह से भरतपुर, सीकर से लेकर जयपुर तक बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ रही है.
आम आदमी से जुड़ी ये वो खबर है, जिस पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि सरकारें यही तो कहती हैं कि जनता को मुफ्त इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त दवा के साथ दिया जाता है. लेकिन जब वही मुफ्त दवा जनता के कलेजे के टुकड़े की जिंदगी को लीलने लगे, तो जरूरी है कि खबरदार किया जाए.
4 साल के मासूम की तबीयत बिगड़ी भरतपुर के बयाना ब्लॉक स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 4 साल के गगन को खांसी के इलाज के नाम पर डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप दिया गया था, लेकिन जिस सरकारी हेल्थ सेंटर पर सरकार लिखवाती है कि आरोग्यमं परम धनम. दावा है कि वहीं से दिए गए कफ सिरप को पीकर मासूम गगन की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया. सिरप पीने के बाद बच्चे को बेहोशी आ गई और उसके दिल की धड़कन बढ़ने लगी. दावा है कि परिवार वालों की शिकायत पर जब उसी सिरप को खुद सामुदायिक स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. ताराचंद योगी ने पिया तो उनकी भी तबीयत भी खराब हो गई.
सीकर में गई मासूम की जान
भरतपुर का मामला इकलौता नहीं है. दावा है कि सीकर के खोरी ब्राह्मणान गांव में 5 साल के नित्यांश की जान सरकारी हेल्थ सेंटर से मिले कफ सिरप को पीने के बाद चली गई. नित्यांश को खोने के बाद परिवार पर आसमान टूट पड़ा है. जिस बच्चे को सरकारी हेल्थ सेंटर से मामूली खांसी सही करने के लिए दवा लाकर सोचा था कि वो स्वस्थ हो जाएगा. वहां दावा है कि बच्चा सरकारी सेंटर से मिले कफ सिरप को पीकर सांस तक नहीं ले पाया.सरकार ने जांच के लिए कमेटी बनाई

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







