
खशोगी मर्डर केस पर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- क्राउन प्रिंस को कुछ पता नहीं था
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) का जोरदार बचाव किया, यह कहते हुए कि उन्हें पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बारे में कुछ नहीं पता था. ट्रंप ने सवाल पूछने वाले रिपोर्टर को
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मुलाकात के दौरान जमाल खशोगी की हत्या पर अपनी ही खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट को नकार दिया. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि क्राउन प्रिंस को पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हुई हत्या के बारे में "कुछ भी नहीं पता था."
ट्रंप की यह टिप्पणी तब आई जब एक एबीसी न्यूज रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि अमेरिकी एजेंसियां यह निष्कर्ष निकाल चुकी हैं कि क्राउन प्रिंस ने 2018 की हत्या को मंजूरी दी थी तो अमेरिकियों को उन पर भरोसा क्यों करना चाहिए.
इस पर ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा, “आप फेक न्यूज हैं...आप हमारे मेहमान को शर्मिंदा मत कीजिए… कई लोग खशोगी को पसंद नहीं करते थे जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं… लेकिन मोहम्मद बिन सलमान ने कुछ नहीं किया. आपको इस तरह का सवाल पूछकर हमारे मेहमान को शर्मिंदा करने की जरूरत नहीं है.”
2018 में हुई थी खगोशी की हत्या
यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब 2018 की इस्तांबुल कांसुलेट में हुई हत्या के बाद पहली बार क्राउन प्रिंस व्हाइट हाउस पहुंचे थे. प्रिंस सलमान ने भी इसे “बहुत दर्दनाक घटना” बताया और कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सऊदी सरकार जरूरी कदम उठा रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप से मुलाकात से पहले सऊदी क्राउन प्रिंस को मिला ईरानी राष्ट्रपति का लेटर, क्या लिखा है उसमें?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







