
खराब मेकअप किया... महिला ने वापस मांगे पैसे तो ब्यूटी पार्लर वालों ने पीटा!
AajTak
ट्रीटमेंट के पैसे वापस मांगने पर झगड़ा इतना बढ़ा कि ब्यूटी क्लिनिक के कर्मचारियों ने महिला पर हमला कर दिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने उसका मोबाइल भी तोड़ने की कोशिश की. महिला के साथ गई उसकी बहन ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
एक महिला की ब्यूटी क्लिनिक वालों से लड़ाई हो गई. वह खराब ट्रीटमेंट का आरोप लगाते हुए पैसे वापस करने की डिमांड कर रही थी. इस बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि क्लिनिक के कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया. आरोप है कि कुछ लोगों ने उसका मोबाइल भी तोड़ने की कोशिश की. महिला के साथ गई उसकी बहन ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. घटना अर्जेंटीना की है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, नादिया वालेज़ुकी (Nadia Walezuk) आकर्षक होंठों के लिए एक ब्यूटी क्लिनिक में लिप फिलर करवाने गईं थीं. यहां उन्होंने मेकअप के बाद अपने होंठों में लिप इंजेक्शन (Lip Injection) लगवाया. नादिया का कहना है कि इंजेक्शन लगवाने के कुछ ही देर बाद उनके होठों में सूजन आ गई और वो तेज दर्द से कराहने लगीं. लिप से खून भी निकल रहा था.
ऐसे में नादिया ने क्लिनिक वालों से लिप फिलर के 8 हजार रुपये वापस करने की डिमांड की. उन्होंने कहा कि ट्रीटमेंट सही से नहीं हुआ इसलिए उनके पैसे उन्हें लौटा दिए जाएं. नादिया के साथ उनकी बहन भी थी.
विरोध करने पर महिला की पिटाई
पैसे वापसी की जिद पर अड़ी नादिया की ब्यूटी क्लिनिक वालों से बहस शुरू हो गई. वो कहती हैं कि इसी बीच एक कर्मचारी उनका हाथ पकड़कर उन्हें क्लिनिक से बाहर निकालने लगा. नादिया ने जब इसका विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया. छीनाझपटी में पास में रखा एक गुलदस्ता जमीन पर गिर और फर्श पर कांच के टुकड़े फैल गए. ये देखकर वहां मौजूद दूसरे कस्टमर भाग खड़े हुए. नादिया की बहन ने इस झगड़े को अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
नादिया वालेज़ुकी ने आरोप लगाया कि ब्यूटी क्लिनिक के लोगों ने उसे सही इंजेक्शन नहीं लगाया. जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई. नादिया के अनुसार, जिस प्रोडक्ट का यूज करने के लिए उन्होंने कहा कि उसे नहीं यूज किया गया. उन्होंने मुझसे किसी सहमति (फॉर्म) पर हस्ताक्षर भी नहीं करवाए और जब बाद में विरोध किया तो मेरी पिटाई की गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










