
खबरदार: 2024 के चुनावी रण से पहले BJP का बड़ा प्रयोग... हरियाणा में नया कप्तान
AajTak
जहां देश में लोकसभा चुनावों के एलान से पहले बीजेपी ने अपनी ही सरकार बदलकर नया राजनीतिक प्रयोग कर दिया है. हरियाणा में अब से थोड़ी देर बाद मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. अभी कुछ ही देर पहले नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











