
खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन, शरीर में लगेंगे सिम कार्ड और चिप? Nokia के CEO और बिल गेट्स की भविष्यवाणी
AajTak
Future Smartphone Concept: भविष्य में क्या होगा ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन इसकी शुरुआत हमारे आज से होती है. हम आज को कल्पना करते है, इन्हीं कल्पनाओं से भविष्य का रास्ता निकलता है. स्मार्टफोन को लेकर इस साल एक कल्पना देखने को मिली, जिस पर काफी चर्चा हुई. ये कल्पना है स्मार्टफोन्स के खत्म होने की.
साल 2022 खत्म होने वाला है. इस साल हमें बहुत सी नई टेक्नोलॉजी देखने को मिली हैं. भारत में 5G सर्विस की लॉन्चिंग हो या फिर मोस्ट हाइप्ड फोन यानी Nothing Phone 1 की चर्चा, टेक्नोलॉजी के सेक्टर में हमें बहुत कुछ देखने को मिला. साल के जाते-जाते Neuralink की भी डिटेल्स आ गईं, जो फ्यूचर टेक्नोलॉजी हो सकती है.
इन सब के बीच 2022 में एक चर्चा स्मार्टफोन्स के फ्यूचर को लेकर भी हुई. फ्यूचर में स्मार्टफोन कैसा होगा? हर कोई जानना चाहता है कि फ्यूचर फोन्स में कैसे फीचर मिलेंगे और इनके यूज का तरीका क्या होगा. क्या हो अगर फ्यूचर में फोन्स ही ना रहें? यानी स्मार्टफोन का दौर खत्म हो जाए और इसकी जगह कोई और टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने लगे.
दो दशक पहले तक किसने स्मार्टफोन के ऐसे स्वरूप के बारे में सोचा था. मगर धीरे-धीरे कॉर्ड लेस से मोबाइल फोन और स्मार्टफोन तक का सफर पूरा हो चुका है. अब चर्चा ये है कि भविष्य का स्मार्टफोन कैसा होगा. क्या इसमें बस कैमरों का नंबर बढ़ेगा या फोल्डिंग स्क्रीन का चलन देखने को मिलेगा?
इस साल की शुरुआत में नोकिया के सीईओ Pekka Lundmark ने स्मार्टफोन के भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए हैं. ऐसा ही कुछ मानना माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स का है. उनका मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स टैटूज भविष्य के स्मार्टफोन हो सकते हैं.
नोकिया के CEO Pekka Lundmark की मानें तो साल 2030 तक 6G टेक्नोलॉजी आ जाएगी, लेकिन उस वक्त तक स्मार्टफोन 'कॉमन इंटरफेस' नहीं रहेंगे. अभी स्मार्टफोन एक कॉमन इंटरनेस है, लेकिन आने वाले वक्त में इसकी जगह कोई और प्रोडक्ट ले सकता है. मसनल आपको स्मार्ट वॉच या फिर स्मार्ट ग्लासेस में ये सभी फीचर्स मिल जाएंगे.
Pekka की मानें तो, 'साल 2030 तक, हम जिन स्मार्टफोन को फिलहाल यूज कर रहे हैं, वो सबसे ज्यादा यूज होने वाला डिवाइस नहीं रहेगा. इनमें से बहुत सी चीजें हमारी बॉडी में सीधे तौर पर मिल जाएंगी.' इसका एक एग्जांपल हाल में आई Neuralink की ब्रेन चिप है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











