
खतरे में गोविंदा की जान! मैनेजर का खुलासा, 'लगातार मिल रही धमकियां, बदमाशों ने घर पर बनाया था निशाना'
AajTak
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उनके मैनेजर खुलासा किया कि बदमाशों ने उनपर उनके ही घर पर हमला किया था. लेकिन एक्टर ने उनसे अकेले लड़ाई लड़ी. उनके पास खुद की गन है जिसकी वजह से वो खुद का बचाव कर पाए.
एक्टर गोविंदा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. लेकिन इस बार पत्नी सुनीता आहूजा के की वजह से नहीं बल्कि उनके मैनेजर ने बड़े खुलासे कर दिए हैं. मैनेजर ने बताया है कि हाल के दिनों में उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र किया, जिसमें कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोविंदा को उनके घर पर ही निशाना बनाने की कोशिश की थी.
गोविंदा पर हुआ था हमला
हालांकि, गोविंदा के पास उस वक्त लाइसेंसी बंदूक और मोबाइल फोन था, जिसकी वजह से वो सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ANI से बात करते हुए कहा कि- उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. भगवान का शुक्र है कि जिस दिन उन पर हमला हुआ, उस दिन उनके पास बंदूक थी. उन्होंने सबको भगा दिया. नहीं तो पता नहीं क्या हो जाता. मैं सुबह 4 बजे उनके पास पहुंचा. हमने FIR भी दर्ज कराई है और उस रात की घटना का वीडियो भी हमारे पास है.
इस बीच, अस्पताल के बिस्तर से रिकॉर्ड किए गए एक इमोशनल वॉइस नोट में गोविंदा ने अपने फैंस को भरोसा दिलाया था कि उनकी तबीयत अब बेहतर है. उन्होंने अपने चाहने वालों और डॉक्टरों का धन्यवाद किया.
गोविंदा ने कहा- नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा. आप सब लोगों के आशीर्वाद और मां-बाप के आशीर्वाद, गुरु की कृपा से मुझे गोली लगी थी, लेकिन अब वो निकाल दी गई है. मैं यहां के डॉक्टरों का, आदरणीय डॉक्टर अग्रवाल जी का धन्यवाद करता हूं. आप सबकी दुआओं के लिए भी दिल से शुक्रिया, प्रणाम.
कमबैक की तैयारी में गोविंदा

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












